Uncategorized

Corona कहर- देश में कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड.. एक दिन में 45,720 पॉजीटिव आए सामने ! 1129 मौतें, कुल संख्या 12 लाख के पार..!

नई दिल्ली। भारत में कोरोना के 12 लाख से ज्यादा मरीज हो गए हैं। कोरोना की रफ्ताए हर रोज बढ़ रही है। आज कोरोना वायरस के अब तक के सबसे ज्यादा रिकार्डतोड़ मामले सामने आये हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के मुताबिक 24 घंटे में 45,720 नए मरीज मिले हैं और 1129 मरीजों की जान गई है।देश में अभी कोरोना के 12 लाख 38 हजार 635 कंफर्म केस हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार भारत में अभी कोविड-19 के 4,26,167 सक्रिय केस हैं जबकि कोरोना ने अब तक 29,861 लोगों को मौत की नींद सुला दिया वही राहत भरी खबर यह है कि भारत में कोरोना से ठीक होने की संख्या दूसरे देश के बजाय बेहतर है। देश में अभी तक 7,86,606 मरीज कोरोना से रिकवर भी हो गए हैं।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button