Uncategorized

Shivpuri News: पाकिस्तानी हसीना के जाल में फंसा युवक.. लीक कर रहा था खुफिया सूचनाएं, एमपी के इस जिले से हुआ गिरफ्तार

Pakistani Spy Arrested From Shivpuri। Photo Credit: IBC24 File Image

Pakistani Spy Arrested From Shivpuri: शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी से एक पाकिस्तानी जासूस को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को UP आगरा ATS ने गिरफ्तार किया है। बता दें कि, रविंद्र कुमार पाकिस्तान को गोपनीय सूचनाएं भेजता था। रविन्द्र कुमार के फोन से कई गोपनीय दस्तावेज मिले हैं।

Read More: Bhopal Crime News: रंग लगाने पर खूनी खेल.. नाराज युवक ने उठाया खौफनाक कदम, एक की मौत, CCTV में कैद हुई दिलदहला देने वाली वारदात 

बता दें कि, आरोपी पिछले 9 साल से फिरोजाबाद में कार्यरत है। रवींद्र पाकिस्तान से ऑपरेट होने वाले सोशल मीडिया अकाउंट पर जानकारी दे रहा था।  मिली जानकारी के मुताबिक, रवींद्र कुमार ISI के बिछाए हुए हनी ट्रैप के जाल में फंस गया।

Read More: Viral Video: ‘मेरे गांधी जी चले गए…’ महात्मा गांधी की प्रतिमा टूटने पर फूट-फूटकर रोने लगे नशे में धुत लोग

मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी काफी समय से खुफिया सूचनाएं लीक कर रहा था। ATS को इसके पास से कई अहम पुख्ता सबूत मिले हैं। वह आगरा का निवासी बताया जा रहा है। वहीं, मूल रूप से मध्य प्रदेश के शिवपुरी का रहने वाला है।

 

Related Articles

Back to top button