Uncategorized

Draupadi Murmu Visit Chhattisgarh: इसी महीने छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, विधानसभा का करेगी दौरा, शुरू हुई प्रशासनिक तैयारियां

Draupadi Murmu Visit Chhattisgarh || Image- President of India

रायपुर: Draupadi Murmu Visit Chhattisgarh देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इसी महीने छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रही है। जानकारी के अनुसार वे 24 मार्च को रायपुर पहुंचेग और विधानसभा के रजत जयंती समारोह में शामिल होगी। बता दें कि इस दिन छत्तीसगढ़ विधानसभा अपनी रजत जयंती मना रहा है, और इसी अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी शामिल होगी। इसी को लेकर विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने गुरुवार को अधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की।

Read More: Khandwa News: तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में हादसा! नर्मदा नदी में डूबे दो सगे भाई, जलस्तर बनाए रखने में बांध प्रबंधन नाकाम 

पीएम मोदी भी करेंगे छत्तीसगढ़ दौरा

Draupadi Murmu Visit Chhattisgarh देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इसी महीने के अंत में छत्तीसगढ़ आ सकते हैं। उनका दौरा 30 मार्च को संभावित है। वे बिलासपुर में आयोजित लोकार्पण और भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री कई विकास योजनाओं की आधारशिला रख सकते हैं और नई परियोजनाओं का शुभारंभ कर सकते हैं।

Read More: Rashifal Friday 07 March 2025: व्यापार में मिलेगी सफलता.. धन प्राप्ति का बन रहा योग, इन राशियों के लिए आज का दिन रहेगा विशेष 

तैयारियों को लेकर उच्चस्तरीय बैठक

पीएम मोदी के संभावित दौरे को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 5 मार्च को एक अहम बैठक की। इसमें डिप्टी सीएम अरुण साव, विजय शर्मा, मंत्री ओपी चौधरी, श्याम बिहारी जायसवाल, केदार कश्यप, धरमलाल कौशिक, सुशांत शुक्ला, धर्मजीत सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी और पुलिस प्रशासन के उच्च पदाधिकारी मौजूद थे।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button