Attack on Kinnar Akhada Kalyani Nand Giri: किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर कल्याणी नंद गिरी पर जानलेवा हमला, कार रुकवाकर आरोपी ने मारी चाकू

महाकुंभ नगर: Attack on Kinnar Akhada Kalyani Nand Giri उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में जारी महाकुंभ के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर कल्याणी नंद गिरी और उनके शिष्यों पर जानलेवा हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि हमलावर ने आशीर्वाद लेने के बहाने कल्याणी नंद गिरी पर चाकू से हमला किया है। फिलहाल कल्याणी नंद गिरी और घायलों को उपचार के लिए सेक्टर 2 के स्वरूप रानी अस्पताल ले जाया गया है।
Attack on Kinnar Akhada Kalyani Nand Giri मिली जानकारी के अनुसार, यह हमला उस समय हुआ जब कल्याणी नंद गिरी किन्नर अखाड़े से निकलकर अपनी फॉर्च्यूनर कार से सदियापुर अपने घर जा रही थीं। रास्ते में संगम लोवर मार्ग पर कुछ लोग आशीर्वाद लेने के बहाने उनकी कार को रोकते हैं। जैसे ही कल्याणी गिरी अपनी कार से बाहर निकलीं, कुछ लोगों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस दौरान बचाव में आए उनके तीन शिष्यों पर भी हमलावरों ने हमला किया।
उन्होंने आगे कहा कि तरह महामंडलेश्वर कल्याणीनंद गिरि पर हमला हुआ उससे अनुमान है कि हमलावर उन पर हमला करने की पहले ही योजना बना चुके थे। अस्पताल में मौजूद वैष्णवीनंद गिरि ने बताया कि हमलावर पहले से रास्ते में घात लगाए हुए थे। बता दें कि कुछ दिनों पहले इसी अखाड़े की महामंडलेश्वर हिमांगी सखी पर हमला हुआ था। हिमांगी सखी पर ये हमला उस वक्त हुआ जब वो सेक्टर आठ स्थित अपने कैंप में थी। खुद पर हमले का आरोप हिमांगी सखी ने आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी पर लगाया था।