Road Accident in Prayagraj: महाकुंभ जा रही तीन महिला श्रद्धालुओं को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर ही थम गई तीनों की सांसे, मची अफरातफरी
![](https://sabkasandesh.com/wp-content/uploads/2025/02/breaking-news-10-1-12-1-1-2-6-35-ZrzG4W-780x470.jpeg)
प्रयागराज: Road Accident in Prayagraj इस समय प्रयागराज महाकुंभ में देश विदेश के लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है। यहां लोग बड़ी संख्या में डुबकी लगाने के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं दूसरी ओर महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालु सड़क हादसे का शिकार भी हो रहे हैं। इसी बीच एक बार फिर प्रयागराज में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां महाकुंभ स्नान करने जा रहे तीन महिलाओं को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे तीनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
Road Accident in Prayagraj उतरांव थाने के थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि नागनाथपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुबह साढ़े पांच बजे एक पेट्रोल पंप पर बस रोक दी गई जिसमें से कई श्रद्धालु नीचे उतर गए। इसी दौरान तीन महिलाएं सड़क पर बने डिवाइडर के पास चली गईं।
त्रिपाठी ने बताया कि तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने इन महिलाओं को टक्कर मार दी जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं और अस्पताल ले जाते समय तीनों की मृत्यु हो गई। मृतकों की पहचान जगोरी महतो (45), कुंती महतो (70) और अल्पना महतो (47) के रूप में हुई है। बस सवार पश्चिम बंगाल के पुरुलिया से महाकुंभ में स्नान के लिए आ रहे थे।