Nagar Nigam Congress Mayor Candidate: कांग्रेस के जिला बॉडी ने तय किया मेयर उम्मीदवार का नाम.. इस नेता को मिलेगी टिकट! जानें क्या कहा जिला अध्यक्ष ने..

अम्बिकापुर : प्रदेश में चुनावी तारीखों की घोषणा के बाद अब जनता महापौर, नगर अध्यक्ष और पार्षद पद के उम्मीदवारों के नामों के ऐलान का इंतजार कर रही है। कल से प्रदेशभर में नामांकन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है, लेकिन अब तक भाजपा और कांग्रेस ने अपने अधिकृत प्रत्याशियों के नाम सार्वजनिक नहीं किए हैं। (Ambikapur Nagar Nigam Mayor Candidate Name) इस बीच अंबिकापुर नगर निगम के संभावित महापौर उम्मीदवार को लेकर जिले के कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता का बड़ा बयान आया है।
CG Nagriya Nikay-Panchayat Election 2025
कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने बताया कि अंबिकापुर नगर निगम के मेयर पद के लिए कई नामों पर चर्चा चल रही थी। लेकिन वार्ड कमेटियों से प्राप्त नामों में डॉ. अजय तिर्की सबसे आगे हैं। गुप्ता ने कहा कि पार्टी के ज्यादातर सदस्यों और कार्यकर्ताओं के बीच डॉ. तिर्की सबसे लोकप्रिय उम्मीदवार हैं। ऐसे में उनके नाम पर सहमति बनने की संभावना ज्यादा है। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अंतिम निर्णय हाईकमान और टीएस सिंहदेव द्वारा लिया जाएगा।
अंबिकापुर नगर निगम का जातीय समीकरण
अंबिकापुर नगर निगम में जातिगत समीकरण काफी मायने रखते हैं। निगम बनने के बाद से ही मेयर का पद ईसाई समाज के नेताओं के पास रहा है। पहले भाजपा के प्रबोध मिंज ने दो बार इस पद पर जीत दर्ज की थी। (Ambikapur Nagar Nigam Mayor Candidate Name) इसके बाद कांग्रेस के डॉ. अजय तिर्की लगातार दो कार्यकाल से मेयर पद पर हैं। यह दर्शाता है कि ईसाई समाज के मतदाताओं का नगर निगम चुनाव में अहम योगदान है।
अंबिकापुर में ईसाई आदिवासी समाज के लोगों की संख्या अधिक है, लेकिन ओबीसी मतदाताओं की संख्या भी कम नहीं है। आमतौर पर जिस जाति के मतदाता एकजुट होकर मतदान करते हैं, वही उम्मीदवार जीत दर्ज करता है।
मुस्लिम बाहुल्य वार्डों का प्रभाव
अंबिकापुर नगर निगम के पांच वार्ड मुस्लिम बाहुल्य हैं। इन वार्डों के अलावा आसपास के चार वार्डों में कांग्रेस नेता शफी अहमद का काफी प्रभाव है। इन क्षेत्रों में उनके समर्थित पार्षद प्रत्याशी लगातार जीत दर्ज करते आ रहे हैं।
पिछले चुनाव की स्थिति
पिछले नगर निगम चुनाव में अंबिकापुर के 48 वार्डों में से कांग्रेस ने 27 वार्डों में जीत हासिल की थी। भाजपा ने 20 और एक वार्ड पर निर्दलीय उम्मीदवार ने कब्जा किया था। कांग्रेस के डॉ. अजय तिर्की को महापौर पद के लिए चुना गया था, (Ambikapur Nagar Nigam Mayor Candidate Name) जहां उन्होंने भाजपा के प्रबोध मिंज को नौ वोटों से हराया था। उस चुनाव में डॉ. तिर्की को 28, जबकि मिंज को 19 वोट मिले थे। एक वोट अवैध घोषित हुआ था।
पिछले चुनाव में अंबिकापुर नगर निगम के 48 वार्डों के लिए 137 मतदान केंद्र बनाए गए थे। कुल 1,13,766 मतदाता थे, जिनमें 56,661 पुरुष, 57,109 महिलाएं और 6 अन्य शामिल थे। नगर पंचायत लखनपुर के 14 वार्डों में 4,594 और सीतापुर के 15 वार्डों में 6,276 मतदाता पंजीकृत थे। अब देखना यह होगा कि इस बार के चुनाव में उम्मीदवारों के चयन और जातीय समीकरण किसकी जीत सुनिश्चित करते हैं।
कब है नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव?
बता दें कि, छत्तीसगढ़ में पंचायत और निकाय चुनाव का ऐलान हो चुका है। आज निर्वाचन आयोग ने प्रेस कांफ्रेंस कर चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। जिसके बाद अब पूरे प्रदेश में आचार संहिता लागू हो गई है। साथ ही बताया गया कि, 24 फरवरी तक चुनाव पूरे हो जाएंगे।
निर्वाचन आयोग के मुताबिक नगरीय निकाय चुनाव एक चरण में होगा और ग्रामीण क्षेत्र के निकाय में तीन चरणों में मतदान होगा। (Ambikapur Nagar Nigam Mayor Candidate Name) वहीं नगरीय निकायों में नामांकन प्रक्रिया 22 तारीख से प्रक्रिया शुरु होगी, जो 31 जनवरी तक चलेगी। निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के अनुसार, इस बार छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय के चुनाव EVM से ही होंगे, जबकि पंचायत चुनाव बैलेट पेपर से होंगे। शहरी क्षेत्रों में 11 फरवरी को वोटिंग होगी जबकि 15 फरवरी को मतगणना की जाएगी। वहीं पंचायत चुनाव 17, 20 और 23 फरवरी को मतदान होगा, जबकि 18 20 और 24 फरवरी को पंचायत चुनाव की गणना होगी।