UP Advocate Arrested: लुटेरों का केस लड़ते-लड़ते खुद ही लुटेरे बन गए वकील साहब, गैंग बनाकर देते थे वारदातों को अंजाम, वजह जानकर हैरान हुए लोग
![](https://sabkasandesh.com/wp-content/uploads/2024/11/Chainchor21-DqQcjt-780x470.jpeg)
गाजियाबाद। UP Advocate Arrested: उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद से एक हैरान कर देने वाला सामने आया है। जहां एक वकील लुटेरों का केस लड़ते-लड़ते खुद ही चेन स्नैचर गया। इस खबर को जिसने भी सूना वह हैरान रह गया। वहीं इस पुलिस ने शख्स को महिलाओं की चेन लूटने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
बता दें की गाजियाबाद पुलिस ने लूटपाट में शामिल एक ऐसे सरगना को गिरफ्तार किया है, जो सुनकर हर कोई हैरान रह जाएगा। पुलिस ने लूटपाट के आरोप में गैंग के सरगना एक वकील को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि वकील दिल्ली के शाहदरा कोर्ट में प्रैक्टिस करता था। वो लुटेरों की जमानत कराता था। धीरे-धीरे पता चला कि लूटपाट में अच्छी कमाई है। इसके बाद एक गैंग तैयार कर लिया और लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देने लगा। बताया गया कि, आरोपी वकील ने डेढ़ साल में 24 से अधिक महिलाओं की चेन लूट चुका है।
Read More: Video: पीटी शिक्षक को छात्र की मां और बहन ने जूतों से पीटा, जमकर वायरल हो रहा वीडियो
UP Advocate Arrested: वहीं पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, आरोपी वकील का नाम बलराम है जिसने LLB किया हुआ है। उसने खुद को वकील बताया है। पुलिस की पूछताछ में बलराम ने बताया कि वह शाहदरा कोर्ट में प्रैक्टिस करता था, लेकिन ज्यादा कमाई नहीं होती थी। कोर्ट में वह अक्सर स्नैचर्स की जमानत कराथा। स्नैचर्स से उसे पता चला कि इस धंधे में बहुत मुनाफा है। जिसके बाद वह खुद स्नैचिग करने लगा।
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो