Gujarat News: अपनी ही शोकसभा में जिंदा पहुंचा शख्स, देखकर परिजन भी हैरान, अब पुलिस के लिए बनी बड़ी चुनौती

मेहसाणा: Gujarat News गुजरात के मेहसाणा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, यहां उस मसय लोगों के होश उड़ गए जब एक शख्स अपनी ही शोक सभा में पहुंच गया। देखकर हर कोई हैरान हो गया, वहीं परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। लेकिन मौजूद लोगों का ये सवाल था कि परिजन जिसका अंतिम संस्कार करके आए हैं वह कौन था?
Gujarat News जानकारी के अनुसार, अहमदाबाद से 27 अक्टूबर को एक 43 वर्षीय बृजेश सुथार अचानक अपने घर से गायब हो गया। परिजनों की काफी तलाश के बाद भी वो नहीं मिला। काफी तलाशने पर जब वह नहीं मिला तो मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने बृजेश की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।
इसी बीच एक दिन पुलिस को एक लावारिस शव मिला। शव सड़ गया था, क्योंकि शव काफी पुराना था। जिसके बाद पुलिस ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजन मोर्चरी पर पहुंचे और शव की पहचान बृजेश के रूप में की। क्योंकि, शव की बनावट बृजेश से मिलती-जुलती थी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
Read More: Government New Scheme: हनीमून मनाने के लिए पैसा देगी सरकार, जानिए ऐसा क्यों?
वहीं परिजनों ने भी लावारिस शव को बृजेश मानकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। जिसके बाद बृजेश के लिए शोकसभा आयोजन किया गया। लेकिन इसी बीच अचानक बृजेश वहां पहुंच गया। बृजेश को देखकर हर कोई हैरान हो गया। वहीं बृजेश को जीवित खड़ा देखकर परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। इसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। अब पुलिस के लिए यह स्थिति एक बड़ी चुनौती बन गई है। उन्हें यह पता लगाना है कि वास्तव में किसका शव जलाया गया।
शुरुआती पूछताछ में बृजेश ने बताया कि वह शेयर में पैसा लगाता था। पिछले दिनों उसका काफी पैसा डूब गया। जिससे वह तनाव में आ गया और कुछ दिन के लिए अपने घर से चला गया था। अब पुलिस के सामने ये पहेली बना हुआ है कि जिस शव का बृजेश समझकर अंतिम संस्कार किया गया वह किसका था?