के एच ग्रुप ऑफ स्कूल्स में दिवाली सेलिब्रेशन का आयोजन छात्रों ने किया मंच पर रामलीला की अद्भुत प्रस्तुति

भिलाई। केएच ग्रुप ऑफ स्कूल ने दिवाली सेलिब्रेशन का भव्य आयोजन किया। दुल्हन की तरह सजे स्कूल प्रांगण के मंच पर स्टूडेंट्स ने रामलीला की
अद्भुत प्रस्तुति दी। राम, लक्ष्मण, सीता और रावण के पात्रों को निभाने
वाले स्टूडेंट्स ने अपने अभिनय से सब का मन मोह लिया इस अवसर पर
प्रिंसिपल विभा झा एवं डायरेक्टर निश्चय झा ने सभी टीचर्स एवं स्टूडेंट्स
को दीपावली की बधाई और शुभकामनाएं दी।
समारोह की शुरुआत सामूहिक गीत राम आएंगे से हुई। स्टूडेंट्स ने अपनी इस
प्रस्तुति से लोगों को भाव विभोर कर दिया। तत्पश्चात रामलीला की शुरुआत
हुई। क्लास 8 से लेकर 12 वीं के स्टूडेंट्स में इस रामलीला में भाग लिया
और अपनी अनूठी प्रतिभा दिखाई। भगवान श्री राम बने अभिषेक, लक्ष्मण बने अमनपति, रावण बने तन्मय, हनुमान बने निखिलपति और सीता बनी आकांशा ने इन पात्रों को जीवंत कर दिया।
भगवान श्री राम जन्म, कैकई का वरदान मांगना,
राम का वन गमन, सीता हरण, लंका दहन, राम रावण युद्ध, राम का अभिषेक आदि प्रमुख प्रसंगों को स्टूडेंट्स ने बखूबी निभाया।दर्शक दीर्घा में बैठी
प्रिंसिपल विभा झा,डायरेक्टर निश्चय झा और एकेडमिक डायरेक्टर सृष्टि झा,
स्टूडेंट्स के अभिनय को देखकर भावुक हो उठीं। क्लास 6-7 के स्टूडेंट्स ने
वानर सेना की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।