Uncategorized

Hariyali Teej Lucky Zodiac Signs: हरियाली तीज पर इन राशियों की महिलाओं का चमका भाग्य, जमकर बरसी शिव-गौरी की कृपा

Hariyali Teej Lucky Zodiac Signs: हिंदू धर्म में सावन का महीना बेहद खास माना जाता है। ये महीना भोले बाबा को समर्पित होता है। हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज मनाई जाती है। इस बार हरियाली तीज आज यानि 7 अगस्त को मनाई जा रही है। ये तिथि सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होती है।  आज के दिन सुहागिन महिलाएं पतियों की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। इस दिन पति-पत्नी का साथ मिलकर शिव-पार्वती की पूजा करना शुभ माना गया है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए व्रत भी रखती है।

Read more: Hariyali Teej Vrat Katha: आज हरियाली तीज पर व्रती महिलाएं पढ़े ये कथा, गौरी-शंकर का मिलेगा आशीर्वाद

हरियाली तीज पर कई दुर्लभ संयोग भी बने हैं, जिससे आज का दिन और भी खास माना जा रहा है। बता दें कि आज एक साथ तीन योग बने हैं, जिसमें परिघ योग, शिव योग और रवि योग का निर्माण हुआ है। एक साथ इन तीनों योगों के निर्माण से 4 महिलाओं की किस्मत में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। कौनसी हैं वो लकी राशियां आइए जानते हैं..

मेष राशि 

मेष राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन किसी वरदान से कम नहीं रहेगा। हरियाली तीज का दिन इनके लिए बेहद शुभ साबित होगा।व्यापार में वृद्धि होने की संभावना है। आय के स्रोत में वृद्धि होगी। कोई नया वाहन खरीद सकते हैं।

Read more: Hariyali Teej Vrat Vidhi: हरियाली तीज का व्रत रखने के दौरान भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना नहीं मिलेगा गौरी-शंकर का आशीर्वाद

कन्या राशि

हरियाली तीज कन्या राशि की महिलाओं के लिए विशेष रूप से लकी साबित होगा। दांपत्य जीवन में सुधार आएगा। कामकाजी महिलाओं को कार्यस्थल पर सराहना मिल सकती है। धन वृद्धि के योग बन रहे हैं। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि की महिलाओं के लिए हरियाली तीज कई शुभ समाचार लेकर आएगा। महिलाओं को मां पार्वती का विशेष आशीर्वाद मिलेगा। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए हिरयाली तीज अनुकूल परिणाम लेकर आई है। महिलाओं के सौभाग्य में वृद्धि होगी। सारी मनोकामनाएं पूरी होगी। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। नया व्यापार शुरू करने पर सफलता मिलेगी। पति-पत्नी के बीच संबंधों में मधुरता आएगी।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

IBC24 News : Chhattisgarh News, Madhya Pradesh News, Chhattisgarh News Live , Madhya Pradesh News Live, Chhattisgarh News In Hindi, Madhya Pradesh In Hindi

Related Articles

Back to top button