छत्तीसगढ़

कोरबा-अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस एवं बिलासपुर–भगत की कोठी-बिलासपुर एक्सप्रेस का मध्य रेलवे के नागपुर रेल मंडल के पांढुरना स्टेशन में ठहराव की सुविधा।

कोरबा-अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस एवं बिलासपुर–भगत की कोठी-बिलासपुर एक्सप्रेस का मध्य रेलवे के नागपुर रेल मंडल के पांढुरना स्टेशन में ठहराव की सुविधा।

 

भूपेंद्र साहू।
ब्यूरो चीफ बिलासपुर।
बिलासपुर – रेल यात्रियो की सुविधाओ को ध्यान में रखते हुये रेलवे प्रशासन द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली गाड़ी संख्या 18237/18238 कोरबा-अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस एवं 20843/ 20844 बिलासपुर–भगत की कोठी-बिलासपुर एक्सप्रेस का मध्य रेलवे के नागपुर रेल मंडल के अंतर्गत पांढुरना रेलवे स्टेशन में ठहराव की सुविधा प्रदान की गयी है । यह ठहराव प्रायोगिक तौर पर अस्थायी रूप से 6 महीने के लिए दिया जा रहा हैं ।
दिनांक 30 मई, 2023 को कोरबा से चलने वाली गाड़ी 18237 कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन पांढुरना रेलवे स्टेशन 23.43 बजे पहुचकर 23.50 बजे रवाना होगी । इसी प्रकार विपरीत दिशा में भी दिनांक 30 मई, 2023 को अमृतसर से चलने वाली गाड़ी संख्या 18238 अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन का पांढुरना रेलवे स्टेशन में 23.23 बजे पहुचकर 23.25 बजे रवाना होगी ।
दिनांक 01 जून, 2023 को भगत की कोठी से चलने वाली गाड़ी 20844 भगत की कोठी-बिलासपुर एक्सप्रेस ट्रेन पांढुरना रेलवे स्टेशन 00.28 बजे पहुचकर 00.30 बजे रवाना होगी । इसी प्रकार विपरीत दिशा में भी दिनांक 30 मई, 2023 को बिलासपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 20843 बिलासपुर-भगत की कोठी एक्सप्रेस ट्रेन का पांढुरना रेलवे स्टेशन में 02.48 बजे पहुचकर 02.50 बजे रवाना होगी ।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button