बिलासपुर

शराब पीकर वाहन चलाने वाले कुल 12 लोगों के विरुद्ध 185 MV एक्ट की कार्यवाही के अंतर्गत 12 वाहन जप्त

शराब पीकर वाहन चलाने वालों के 12 जप्त वाहनों को माननीय न्यायालय के समक्ष किया जाएगा पेश

 कुल 74 MV एक्ट की कार्यवाही जिसमे *185 MV एक्ट में शराब पीकर वाहन चलाने वाले 12 व्यक्ति के विरुद्ध कार्यवाही की गई इसके अतिरिक्त MV एक्ट के अंतर्गत 62 प्रकरण मे कार्यवाही की गयी कुल 62 प्रकरण में शमन शुल्क 35100 रुपए लिया गया*

▪️ शहर एवं ग्रामीण थाना के सभी मुख्य चौक चौराहे मे 120 से अधिक पुलिस अधिकारी कर्मचारी हुए चेकिंग मे शामिल

काले रंग की सनफ़िल्म कार मे लगाकर चलाने वाले के खिलाफ की गयी वैधानिक कार्यवाही. कुल 1 वाहनों के विरुद्ध मोटर यान अधिनियम के तहत कार्यवाही कर मौके पर ही सन फ़िल्म उतारी गयी और भविष्य मे नहीं लगाने दी गयी समझासिस.

पुलिस अधीक्षक बिलासपुर  संतोष कुमार सिंह के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री राजेंद्र जायसवाल,मार्गदर्शन में बिलासपुर के सभी ग्रामीण थाना एवं शहर के निम्नांकित प्वाइंट
गांधी चौक, महाराणा प्रताप चौक, हुंडई चौक, महामाया चौक, मंगला चौक, श्रीकांत वर्मा मार्ग, गुरुनानक चौक, गुम्बर चौक पर सरप्राइज चेकिंग लगाकर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की गई। जिसमें शराब पीकर वाहन चलाने वाले कुल 12 लोगों के विरुद्ध 185 MV एक्ट की कार्यवाही के साथ ही कुल 62 लोगों के विरुद्ध यातायात नियमों के अंतर्गत कार्यवाही की गई है। उक्त कार्यवाही के दौरान 35100 रुपए शमन शुल्क लिया गया है ।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button