देश दुनिया

जवान का दावा- अफसरों के उत्पीड़न के चलते आर्मी छोड़नी पड़ी, सेना ने कहा- उसने लगातार गलतियां कीं

 सबका संदेश न्यूज़ नई दिल्ली- सेना के जवान चंदू चव्हाण 2016 के सर्जिकल स्ट्राइक के बाद अनजाने में पाकिस्तान चलागया था। चार महीने तक वहां हिरासत में रहने के बाद वह भारत लौट आया था। अब जवान ने अपने सीनियर अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। साथ ही सेना छोड़ने का फैसला किया है। वहीं,आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय सेना ने इसे अनुशासनहीनताकरार दिया। साथ हीकहा कि वह कई मामलों में आरोपी है।

भारतीय सेना के सूत्रों ने शनिवार को कहा कि जवान के खिलाफ अनुशासनहीनता के 5मामले चल रहे हैं। इसके अलावा, पिछले लोकसभा चुनाव में प्रचार के दौरान धुले में प्रशासन से भी इसके खिलाफशिकायत मिली थी। इसे मीडिया में भी दिखाया गया था।

ड्यूटी के दौरान नशे में भी पाया गया था

सूत्रों ने बताया कि अहमदनगर में बख्तरबंद कोर सेंटर में तैनात चव्हाण यूनिट लाइन में नशे में पाया गया था। अनुशासनात्मक कार्यवाही के दौरान ही चंदू यूनिट परिसर से फरार हो गया था। उसे 3 अक्टूबर से लापता घोषित किया गया है।

सेना ने कहा- अनुशासनहीनता को स्वीकार नहीं किया जाएगा

सूत्रों के अनुसार, चंदू कीकाउंसलिंग करने की भी कोशिश की, लेकिन उसके रवैये के कारण कोई फायदा नहीं हुआ। सूत्रों ने यह भी स्पष्ट किया कि सेना किसी भी परिस्थिति में इस तरह की अनुशासनहीनता को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9993199117/9425569117

Related Articles

Back to top button