छत्तीसगढ़

कक्षा छठवीं एवं नवमीं में रिक्त सीट पर सत्र 2022-23 में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 25 फरवरी को

कक्षा छठवीं एवं नवमीं में रिक्त सीट पर सत्र 2022-23 में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 25 फरवरी को

कवर्धा, 04 जनवरी 2023। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित शासकीय कन्या शिक्षा परिसर भोरमदेव महराजपुर में कक्षा छठवीं एवं नवमीं में रिक्त सीट पर सत्र 2022-23 में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 25 फरवरी 2023 शनिवार को 11 बजे से आयोजित किया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी श्री एम.के. गुप्ता ने बताया कि परीक्षा के लिए आवेदकों को निर्धारित प्रारूप में अपना आवदेन पत्र 10 फरवरी 2023 तक शासकीय कन्या शिक्षा परिसर भोरमदेव महराजपुर में जमा करना होगा। प्रवेश के लिए गत परीक्षा में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण छात्रा को ही पात्रता होगी। आवेदन का प्रारूप शासकीय कन्या शिक्षा परिसर भोरमदेव महराजपुर में उपलब्ध है।

Related Articles

Back to top button