रात्रि में घर के अंदर घुसकर महिला से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पंडरिया पुलिस की त्वरित कार्यवाही।

रात्रि में घर के अंदर घुसकर महिला से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पंडरिया पुलिस की त्वरित कार्यवाही।
महिला की सुरक्षा एवं सम्मान से जुड़े अपराध पर थाना पंडरिया पुलिस की सख्त कार्यवाही, गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल।
कबीरधाम पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन में महिला संबंधी अपराधों पर त्वरित वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना पंडरिया क्षेत्र में रात्रि के समय घर के अंदर घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 01आरोपी भोलाराम निषाद, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम देवपुरा, थाना पंडरिया, जिला कबीरधाम को गिरफ्तार किया गया है।
कबीरधाम जिला के थाना पंडरिया क्षेत्र में दिनांक- 09.11.2026 की रात्रि में पीड़िता अपने घर में बच्चों के साथ सो रही थी। इसी दौरान आरोपी भोलाराम निषाद कथित रूप से घर के अंदर प्रवेश कर पीड़िता के साथ छेड़छाड़ करने लगा। पीड़िता के जागने एवं विरोध करने पर आरोपी मौके से भाग गया। घटना के संबंध में पीड़िता द्वारा थाना पंडरिया में लिखित शिकायत प्रस्तुत की गई।
पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना पंडरिया में अपराध क्रमांक- 235/2026, धारा 333, 74 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पंडरिया पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही प्रारंभ की गई। पीड़िता का महिला अधिकारी द्वारा कथन लिया गया तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही किया गया।
विवेचना के दौरान आरोपी भोलाराम निषाद को दिनांक- 10.11.2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। प्रकरण की विवेचना जारी है।
उक्त कार्यवाही जिले के वरिष्ठ अधिकारी गणों के दिशा निर्देश पर थाना प्रभारी पंडरिया निरीक्षक श्री अजय सिन्हा एवं थाना पंडरिया पुलिस टीम द्वारा प्रकरण में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही की गई।
कबीरधाम पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान से संबंधित किसी भी प्रकार की घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। ऐसे मामलों में कबीरधाम पुलिस द्वारा त्वरित एवं वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

