अगर आपको भी रात को सोते समय आते हैं डरावने सपने तो बस करें ये छोटा सा उपाय
![](https://sabkasandesh.com/wp-content/uploads/2019/09/Screenshot_2019-07-06-08-13-28-852_org.mozilla.firefox.jpg)
सबका संदेश न्यूज़ छत्तीसगढ़ रायपुर- अक्सर कई लोगों को रात को सोते समय बूरे सपने आते हैं, जिसके कारण वो रात को ठीक से सो नहीं पाते या फिर अचानक से जाग जाते हैं। अगर आपको ऐसे सपने बार-बार आते हैं तो इससे आपकी नींद खराब हो जाती है। आज हम आपको कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे अपनाकर आप डरावने सपनों से निजात पा सकते हैं।
1. अगर आपको रोज रात को डरावने सपने आ रहे हैं तो अपने तकिए के नीचे चाकू रखकर सोएं। अगर आप चाकू न रख पाएं तो अपने तकिए के नीचे कोई लोहे का सामान रखकर सोना चाहिए। इससे आपको डरावने सपनों से छुटकारा मिल जाएगा।
2. अगर आपको रात को ऐसे डरावने सपने आते हैं जिसमें आपको ऐसा लगे की कोई आप पर हमला करने की कोशिश कर रहा है। तो रात को सोने से सोने से पहले तकिए के नीचे पीले रंग की चावल रखनी चाहिए। इससे ऐसे बूरे सपनों से आराम मिलता है।
3. बूरे सपनों की शिकायत होने पर सोने से पहले बिस्तर के पास एक कपड़े में छोटी इलायची बांधकर रखनी चाहिए। के अनुसार ऐसा करने से बूरे सपने नहीं आते हैं।
4. अगर बूरे सपनों के कारण आप अक्सर रात को अचानक जाग जाते हैं तो सोने से पहले अपने बिस्तर के नीचे तांबे के बर्तन में पानी रखकर सोएं। फिर सुबह उस पानी को गमले में डाल दें। ऐसा करने से जल्द ही आपको डरावने सपने आना बंद हो जाएंगे।
5. रात को सोते समय कभी भी जूते या चप्पल बिस्तर के नीचे नहीं रखना चाहिए। इससे भी हमें रात को बूरे और डरावने सपने आते हैं।
6. बिस्तर का गंदा होना भी बूरे और डरावने सपने आने का एक बहुत बड़ा कारण है। इसलिए सोने से पहले हमेशा बिस्तर को अच्छे से साफ करना चाहिए और सोने के पहले हमेशा पैरों के धूल अच्छे से झड़ा लेना चाहिए।
7. हम सोते समय ओढने के लिए किस रंग की चादर का इस्तेामल करते हैं इसका भी हमारे सपनों पर असर पड़ता है। इसलिए के अनुसार हमें सोते समय गहरे रंग की चादर नहीं ओढऩी चाहिए।
8. अगर महिलाओं को बूरे सपने आते हैं तो इसका कारण बाल बांधकर सोना भी होता है। इसलिउ महिलाओं को सोते समय बाल बांधकर नहीं सोना चाहिए।
9. रोज रात को सोने से पहले हनुमान चालिसा का पाठ करके सोने से रात को डरावने सपने नहीं आते और नींद भी अच्छी आती है।
10. के अनुसार बेडरूम में पितरों की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। इससे घर में नाकारात्मक शक्तियां आती हैं।
विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/9993199117