छत्तीसगढ़

जिला स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता 31 मार्च को District level Ramayana troupe competition on 31 March

जिला स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता 31 मार्च को

बिलासपुर 30 मार्च 2022

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश के अनुसार राज्य की कला एवं संस्कृति की अमूल धरोहर को सहेजने के लिए रामायण मंडलियों को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। इस कड़ी में कल 31 मार्च को जिला स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। इस प्रतियोगिता का आयोजन बिलासपुर के मिशन हॉस्पिटल रोड स्थित लखीराम अग्रवाल ऑडिटोरियम में सुबह साढ़े 11 बजे से किया जाएगा। प्रतियोगिता में ब्लाक स्तर से चयनित 12 टीमें हिस्सा लेंगी। जिला स्तर पर आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली मंडली को 50 हजार रूपए की राशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की जाएगी, इसके लिए निर्णायक मंडल का गठन भी किया गया है। इस निर्णायक मंडल में भातखंडे संगीत महाविद्यालय बिलासपुर के प्राध्यापक श्री सचिन सिंह बरगाह, लोक गायक श्री रामनाथ मानिकपुरी, श्री विनोद ठाकरे तथा श्री विष्णु निर्णेजक शामिल है।
गौरतलब है कि छ.ग. अंचल के रामायण मंडलियों के कलाकारों के संरक्षण, संवर्द्धन तथा कलादलों के विकास के लिए वर्ष 2021 में रामायण मंडली प्रोत्साहन योजना शुरू की गई है। इस योजना के माध्यम से राज्य, जिला एवं ब्लाक स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। जिले के प्रत्येक विकासखण्डों में ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले रामायण मंडलियों को 10 हजार रूपए की राशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की जाती है।

भूपेंद्र सबका संदेश न्यूज़ रिपोर्टर
बिलासपुर 9691444583

Related Articles

Back to top button