छत्तीसगढ़

अब 12वीं तक शिक्षा मुफ्त, CM भूपेश बघेल के मंत्रिमंडल बैठक में हुए 19 बड़े फैसले

 सबका संदेश न्यूज़ छत्तीसगढ़ रायपुर-  छत्‍तीसगढ़ में अब 12वीं तक की शिक्षा एवं पाठ्य पुस्‍तक मुफ्त दी जाएगी. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय में मंत्रिमंडल की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए. सीएम बघेल ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर भी बैठक में लिए गए फैसलों की पूरी सूची दी है. मंत्रिमंडल की बैठक में अशासकीय स्कूलों के प्रवेश शुल्क संबंधी शिकायतों और विसंगतियों को दूर करने के लिए समिति का गठन करने का निर्णय लिया गया. राज्य के मंत्री रविंद्र चौबे ने बताया कि राज्य में शिक्षा के अधिकार के अंतर्गत अभी तक केवल कक्षा आठवीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए निःशुल्क शिक्षा एवं पाठ्य पुस्तक की व्यवस्था की जाती है. अब यह सुविधा कक्षा नवमी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों को भी उपलब्ध करायी जाएगी.

 

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/9993199117

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button