छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

ट्राफिक पुलिस ने माल वाहक में सवारी ले जाने वालों के विरूद्ध छेड़ा अभियान

यातायात का नियम उल्लंघन किये जाने वाले वाहनों से 60 हजार वसूले जुर्माना

 

भिलाई। पुलिस अधीक्षक प्रखर पांडे के निर्देशानुसार यातायात पुलिस द्वारा माल वाहक वाहन में सवारी ले जाने से होने वाली अप्रिय दुर्घटनाओं को रोकने के लिये माल वाहक में सवारी ले जाने वाले वाहन चालको के विरूद्ध कार्यवाही की गई। जिसमें कोसा नाला टोल प्लाजा में, पुलगांव चैाक में, सिरसा गेट चौक में, नंदनी रोड छावनी चौक में, कुम्हारी टोल प्लाजा में, कुम्हारी चौक में, नेवई थाना के सामने, सुपेला चौक में कार्यवाही की गई। माल वाहक में सवारी बिठाना दुर्घटना को निमंत्रण देना है माह वाहक सामान परिवहन के हिसाब से डिजाइन एवं बना होता इसमें सवारी बिठाना खतरनाक है। आज सवारी वाहन पर्याप्त है। यातायात पुलिस दुर्ग ऐसे नागरिकों से आपके माध्यम से अनुरोध करती है कि सवारी वाहनों में यात्री परिवहन से बचे तथा सडक़ पर सुरक्षित आवागमन करें। इस प्रकार कुल-17 वाहनो को जप्त कर चालानी कार्यवाही की गई एवं वाहन चालकों का लायसेंस निलंबन हेतु परिवहन विभाग को भेजा गया तथा यातायात पुलिस द्वारा अन्य चौक चौराहें में यातायात का नियम उल्लंघन किये जाने वाले 217 वाहन चालको विरूद्ध कार्यवाही कर 60,000 रूपये जुर्माना वसूल किया गया एवं शहर में खडी नो पार्किग वाहन में यातायात पेट्रोलिंग पार्टी के द्वारा चस्पा कार्यवाही लगातार जारी है।

Related Articles

Back to top button