छत्तीसगढ़

कहाँ है भाजपा का लोकतंत्र? ऐसा दोहरा मापदंड क्यों? – प्रकाशपुन्ज पाण्डेय

*कहाँ है भाजपा का लोकतंत्र? ऐसा दोहरा मापदंड क्यों? – प्रकाशपुन्ज पाण्डेय*

समाजसेवी और राजनीतिक विश्लेषक प्रकाशपुन्ज पाण्डेय ने मीडिया के माध्यम से कहा है कि ऐसा प्रतीत होता है कि तथाकथित विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी, भारतीय जनता पार्टी में अब आंतरिक लोकतंत्र खत्म हो गया है। सिर्फ एन – केन – प्रकारेण सत्ता प्राप्ति के लिए राह प्रशस्त करना ही भारतीय जनता पार्टी का एकमात्र उद्देश्य रह गया है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि आगामी विधानसभा चुनाव में केरल में भाजपा की ओर से देश में मेट्रो मैन के नाम से प्रख्यात इंजीनियर ई श्रीधरन को मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार लिए चयनित किया गया है। प्रश्न उनकी आयु को लेकर उठता है।

प्रकाशपुन्ज पाण्डेय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के आंतरिक लोकतंत्र के अनुसार 75 साल की उम्र से अधिक नेता मार्गदर्शक मंडल में शामिल होकर पार्टी का मार्गदर्शन करते हैं। भारतीय जनता पार्टी में 75 वर्ष से अधिक की आयु के नेताओं के चुनाव नहीं लड़ने की परंपरा है। फिर केरल में 88 वर्षीय मेट्रो मैन ई श्रीधरन को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार क्यों बनाया गया है? तो बड़ा प्रश्न यह है कि क्या लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, यशवंत सिन्हा आदि के साथ नाइंसाफी हुई है? जबकि लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, यशवंत सिन्हा जैसे नेता भारतीय जनता पार्टी में सर्वाधिक अनुभवी, परिपक्व और ज्ञानवान नेता हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी कहीं अधिक! कहाँ है भाजपा का लोकतंत्र? ऐसा दोहरा मापदंड क्यों?

*प्रकाशपुन्ज पाण्डेय, राजनीतिक विश्लेषक व समाजसेवी, रायपुर, छत्तीसगढ़ ।*
7987394898, 9111777044

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button