छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई
जोगी कांग्रेस शहर में जल्द करेगी पदाधिकारियों की नियुक्ति

दुर्ग। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त संयोजक(शहर)डी.प्रकाश, जिलाध्यक्ष प्रकाश जोशी के नेतृत्व में प्रथम बैठक संपन्न हुई। बैठक में उपस्थित समस्त सदस्यों ने नवनियुक्त डी. प्रकाश एवं प्रकाश जोशी को बधाई व शुभकामनाएं दी। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, ब्लाक, वार्ड स्तरीय, शहर स्तरीय पदाधिकारियों की नियुक्तियों पर चर्चा की गई। बैठक में पूर्व महिला अध्यक्ष रामेश्वरी साहू, राजेश ताम्रकार, हीरा वर्मा, मंगेश मनहरे, जफर खान, विक्की मार्कंडे, लोकेश सोनी, सौरभ देवांगन, नरसिंह सिन्हा, अर्जुन, देवेन्द्र, टेकचंद सोनी, सुनील बंजारे, परमेश्वर साहू, दीपक श्रीवास्तव, अविनाश देशलहरा, योगेश साहू, रोहण नायक, सोनू बारले, दीपक देशलहरे, नोहर टंडन, दीपक खुटेल, टोमन चंद्राकर, विजय साहू सहित अन्य कार्यकत्र्ता उपस्थित थे।