खास खबरदेश दुनिया

छत्तीसगढ़ एग्जिट पोल रिजल्ट 2019: विधान सभा से उलट होंगे छत्तीसगढ़ के परिणाम, भाजपा को थोड़ा नुकसान

सबका संदेश न्यूज नई दिल्ली- दिसंबर में हुए विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की रमन सिंह सरकार को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा था। राज्य की 90 सीटों में कांग्रेस को 68 सीटों में विजय हासिल हुई थी और भाजपा महज 15 सीटों पर सिमट गई थी। वोट प्रतिशत के मामले में भी भाजपा को तगड़ा झटका लगा था उसका कोर वोटर भी उसके साथ विधानसभा चुनावों में नजर नहीं आया था। कांग्रेस को छत्तीसगढ़ में 75 प्रतिशत से ज्यादा मत हासिल हुए और 68 सीटों पर बाजी मारी थी। वहीं भाजपा केवल 17 प्रतिशत वोट हासिल करके 15 सीटों पर जीत हासिल करने में कामयाब हुई थी।

ऐसे में लोकसभा चुनाव में विधानसभा चुनावों का असर होता नहीं दिख रहा है। टाइम्स नाउ वीएमआर के एग्जिट पोल के अनुसार छत्तीसगढ़ की जनता का भले ही पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह से भरोसा उठ गया है लेकिन वहां की जनता पर नरेंद्र मोदी का जादू बरकरार है। छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में से भाजपा 7 में जीत हासिल कर सकती है। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में भाजपा को 48.7 प्रतिशत वोट हासिल हुए थे और वह 10 सीटों में जीत हासिल करने में कामयाब हुई थी। मोदी लहर में दुर्ग से कांग्रेस उम्मीदवार ताम्रध्वज साहू जीत हासिल कर सके थे। ऐसे में 2019 में छत्तीसगढ़ में भाजपा को 7 सीटें मिलती दिख रही हैं। जबकि कांग्रेस के पाले में चार सीटें जाने की संभावना है। पिछली बार की तुलना में भाजपा को तीन सीटों को नुकसान हो रहा है।

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/9993199117

Related Articles

Back to top button