भारी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री करने वाले 03 आरोपियों पर कोटा पुलिस का प्रहार l

भारी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री करने वाले 03 आरोपियों पर कोटा पुलिस का प्रहार l
छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट l
भारी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री करने वाले 03 आरोपियों पर कोटा पुलिस का प्रहार l
(1) अपराध क्रमांक 758/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट
(2) अपराध क्रमांक 759/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट
(3) 760/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट
कुल जप्त – 01. आरोपी झाडूराम बैगा के कब्जे से 01 पीले रंग के 15 लीटर क्षमता वाले प्लास्टिक डिब्बा में भरा हुआ करीब 14 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब एवं एक सफेद रंग के प्लास्टिक जेरिकेन में पूरा भरा 05 लीटर कच्ची महुआ शराब कुल 19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब कीमती 3800 रुपए
- आरोपी सुख राम बैगा के कब्जे से एक पीले रंग के प्लास्टिक जेरिकेन में भरा करीब 07 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब एवं एक सफेद रंग के 05 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जेरिकेन में भरा करीबन 02 लीटर कच्ची महुआ शराब कुल 09 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब कीमती 1800 रुपए
- आरोपी कमल सिंह बैगा के कब्जे से एक पीले रंग के 15 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक डिब्बा में भरा करीब 08 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 1600 रुपए
नाम आरोपी : – 1- झाडूराम बैगा पिता स्व इतवारी राम बैगा उम्र 50 वर्ष निवासी तिलैहपारा ग्राम धनराश थाना कोटा
2- सुखराम बैगा पिता स्व इतवारी राम बैगा उम्र 40 वर्ष निवासी तिलैहापारा ग्राम धनरास थाना कोटा
3- कमल सिंह बैगा पिता आशाराम बैगा उम्र 29 वर्ष निवासी तिलैहापारा ग्राम धनरास थाना कोटा जिला बिलासपुर
विवरणः- मामले के संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि चेतना विरुद्ध नशा व प्रहार अभियान के तहत अवैध शराब/ गांजा बिक्री करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही हेतु श्रीमान उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा निर्देशित किया गया है। दिनांक 10.09.2026 को जरिये मुखबिर से सूचना मिली कि तिलैहापारा ग्राम धनरास में तीन व्यक्ति अपने कब्जे में भारी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब रखकर अवैध रूप से धनार्जन करने के उद्देश्य से बिक्री कर रही है कि, मुखबिर से प्राप्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारिओ को अवगत कराया गया जिनके निर्देशानुसार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह (रा.पु.से.) एवं श्रीमती नुपूर उपाध्याय (रा.पु.से.) अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा के मार्गदर्शन में टीम गठित कर तिलैहापारा ग्राम धनरास में अलग अलग रेड कार्यवाही करते हुये 01. आरोपी झाडूराम बैगा पिता स्व इतवारी राम बैगा उम्र 50 वर्ष निवासी तिलैहापारा ग्राम धनरास थाना कोटा के कब्जे से एक पीले रंग 15 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जेरिकेन में भरा करीबन 14 लीटर एवं एक नग सफेद रंग के 05 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जेरिकेन में पूरा भरा हुआ 5 लीटर कच्ची महुआ शराब कुल 19 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 3800 रुपए , 02 आरोपी सुखराम बैगा पिता स्व इतवारी बैगा उम्र 40 वर्ष निवासी तिलैहापारा ग्राम धनरास के कब्जे से एक पीले रंग के 15 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जेरिकेन भरा करीबन 07 लीटर एवं एक सफेद रंग के 05 लीटर वाले प्लास्टिक जेरिकेन में भरा हुआ 02 लीटर कुल 09 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 1800 रुपए एवं 03. आरोपी कमल सिंह बैगा पिता आशाराम बैगा उम्र 29 वर्ष निवासी तिलैहापारा ग्राम धनरास के कब्जे से एक पीले रंग के प्लास्टिक जेरिकेन में भरा हुआ 08 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 1600 रुपए को जप्त कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक शशिकांत भारद्वाज , प्र उप निरीक्षक भूपेश देहाती, प्र उप निरीक्षक सरस्वती मंडावी, प्रधान आरक्षक सत्य प्रकाश यादव, आरक्षक 192 धर्मेंद्र साहू , आरक्षक 1356 संजय श्याम, का विशेष भूमिका रही।


