छत्तीसगढ़

मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति को मानसिक चिकित्सालय सेंदरी बिलासपुर भेजा गया

मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति को मानसिक चिकित्सालय सेंदरी बिलासपुर भेजा गया
सबका संदेश

नया बाराद्वार के निवासियों द्वारा थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पत्र पेश कर शिकायत दर्ज कराये कि वार्ड क , 8 सम्राट चौक बाराद्वार निवासी मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति नीरज उर्फ नीलकमल पिता स्व . बल्लू उर्फ मुन्ना लाल अग्रवाल उम्र 44 वर्ष के हरकतो से परेशान है , वह किसी के भी घर में घुसकर लोगों को अनावश्यक पेरशान करता है तो कभी सड़क पर घुम – घुम कर उपद्रव कर रहा है । जिससे कस्बा के लोग काफी दुखी है । जिस पर थाना बाराद्वार पुलिस स्टाफ के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति को संरक्षण में लेकर थाना बाराद्वार लाये । जिस पर थाना बाराद्वार द्वारा मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति के संबंध में नया बाराद्वार के ग्रामिणों से पूछताछ किया गया , ग्रामिणों ने मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति नीरज उर्फ नीलकमल अग्रवाल के हरकतों से काफी परेशान एवं दुखी रहना बताये । जिसे राष्ट्रीय विधिक सेवा प्रधिकरण नई दिल्ली के द्वारा संचालित योजना नालसा ( मानसिक रूप से बिमार एवं मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्तियों के लिए विधिक सेवाएं ) योजना 2015 के अंतर्गत मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति नीरज उर्फ नीलकमल अग्रवाल उम्र 44 वर्ष का डॉक्टर द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया । चिकित्सकीय रिपोर्ट प्राप्त होने पर थाना बाराद्वार स्टाफ द्वारा मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति नीरज उर्फ नीलकमल अग्रवाल को साथ लेकर मानए जेएमएफसी न्यायालय सक्ती के समक्ष प्रस्तुत हुए । चिकित्सकीय दस्तावेज तथा नीरज उर्फ नीलकमल अग्रवाल से बातचीत करने पर उसे मानसिक रूप से कमजोर होना पाये जाने से अग्रिम कार्यवाही हेतु राज्य स्वास्थ्य मानसिक चिकित्सालय सेंदरी , जिला बिलासपुर छ.ग. को परीक्षण एवं भर्ती करने हेतु आदेशित करने पर आज दिनांक 20.02.2021 को थाना बाराद्वार पुलिस द्वारा मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति नीरज उर्फ नीलकमल अग्रवाल को राज्य स्वास्थ्य मानसिक चिकित्सालय सेंदरी , जिला बिलासपुर छ.ग. में भर्ती हेतु भेजा गया है । सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना बाराद्वार स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा ।

Related Articles

Back to top button