छत्तीसगढ़

भ्र्ष्टाचार के खिलाफ आम आदमी पार्टी की पदयात्रा में शामिल होंगे प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी

कोंडागांव। आम आदमी पार्टी द्वारा आयोजित जनाक्रोश पदयात्रा 9 जनवरी को कोण्डागांव से प्रारंभ होकर जगदलपुर के लिए निकलेगी। जिला मुख्यालय में शामिल होंगे आप (AAP) के प्रदेश अध्यक्ष कोमल उपेंडी महासचिव उत्तम जायसवाल एवं अन्य पदाधिकारी कोण्डागांव से इस जनाक्रोश यात्रा के साथ प्रदेश पदाधिकारी भी पैदल जगदलपुर तक जाकर कोण्डागांव व पूरे प्रदेश में फैलीे भ्रष्टाचार, वादाखिलाफी, किसानों की दुर्दशा, गैरकानूनी तरीके से किये जा रहे धर्मांतरण के विरुद्ध यह पदयात्रा कोण्डागांव से भानपुरी बस्तर के रास्ते जगदलपुर पहुचेंगे। जिसके बाद बस्तर कमिश्नर कार्यालय का घेराव कर राज्यपाल के नाम ज्ञापन प्रदान करने के बाद कांग्रेस पार्टी के कार्यालय का घेराव कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन व पुतला दहन किया जायेगा। उक्त आंदोलन पर आप (AAP) का कहना है कि कोण्डागांव के निरंकुश प्रशासन भ्रष्ट व्यवस्था और किसानों की दुर्दशा के विरुद्ध यह जनता का आंदोलन है।

http://sabkasandesh.com/archives/93542

Related Articles

Back to top button