छत्तीसगढ़

ब्राह्मण समाज की बैठक संपन्न

ब्राह्मण समाज की बैठक संपन्न

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ प्रातीय अखंड ब्राह्मण समाज तखतपुर ब्लाक की कार्यकारिणी विस्तार के लिए मुगेली जिले के तखतपुर में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सभी नव मनोनीत पदाधिकारियों को प्रदेश उपाध्यक्ष चित्रा तिवारी ने संबोधित करते हुए प्रदेश स्तरीय आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी।जिसमें जाजगीर और रतनपुर में आयोजित होने वाले स्नेह सम्मेलन, और रायपुर में होने वाले 21 फरवरी को युवक युवती परिचय सम्मेलन की जानकारी दिए
सभी वर्ग के लोगो को स्वरोजगार से जोड़ने हेतु एक अभियान छत्तीसगढ़ी व्यंजन मेला का चलाया जाता है इसका आयोजन भी बिलासपुर में होना है उसकी जानकारी भी सभी को दिए
और संगठित होकर समाज उत्थान हेतु काम करने हेतु अपिल की। इस कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री राजकुमारी तिवारी और रतनपुर ब्लाक अध्यक्ष अनामिका शर्मा ने संगठन को संबोधित करते हुए सभी कार्यक्रम की जानकारी दी और संगठन के कार्यों की भी जानकारी दी गई। वहीं, इस बैठक में प्रीति गौरहा भी उपस्थित थी। तखतपुर ब्लॉक से प्रीति पान्डेय को अध्यक्ष और पूरी कार्यकारिणी की गठन किया गया। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी कान्हा तिवारी ने दी।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button