छत्तीसगढ़

बिरकोना निवेश क्षेत्र के भूमि के वर्तमान उपयोग संबंधी मानचित्र एवं रजिस्टर के प्रकाशन की सूचना

बिरकोना निवेश क्षेत्र के भूमि के वर्तमान उपयोग संबंधी मानचित्र एवं रजिस्टर के प्रकाशन की सूचना

कवर्धा, 06 जनवरी 2021। सहायक संचालक नगर तथा ग्राम निवेश श्री नवीन कुमार ने बताया कि कवर्धा विकासखंड के ग्राम बिरकोना निवेश क्षेत्र के लिए स्ट्रक्चर प्लान तैयार किया जाना है, जिसमें कुल 16 ग्राम सम्मिलित है। जिनका संचालनालय से वर्तमान भूमि उपयोग मानचित्र और रजिस्टर प्राप्त हुए है। जिसका कार्यालय ग्राम पंचायत बिरकोना में प्रकाशन का आयोजन, निवेश क्षेत्र में सम्मिलित ग्रामों का सरपंचों की उपस्थिति में 9 दिसंबर 2020 को संपन्न कराई गई। छत्तीसगढ़ नगर तथा ग्राम निवेश की धारा 15 (1) के तहत जन सामान्य के अवलोकनार्थ आपत्ति एवं सुझाव प्रकाशन दिनांक से 30 दिवस के अंदर प्राप्त किए जाने के लिए संबंधित स्थानों में मानचित्र चस्पा किया गया है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button