छत्तीसगढ़

परीक्षा देने जा रही दो छात्राओं की सड़क हादसे में मौत……एक बाइक पर चार लोग थे सवार…

खैरागढ़. परीक्षा देने आ रही दो छात्राओं की बढ़ईटोला के पास सड़क हादसे में मौत हो गई. बाइक पर एक युवक सहित तीन युवतियां सवार होकर खैरागढ़ में परीक्षा देने आ रही थी. इस बीच ये दुर्घटना हो गई.

जानकारी के मुताबिक एक युवती का दुपट्टा बाइक के चक्के में फंस गया और बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटना ग्रस्त हो गई. जिससे एक युवती रेशमी की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं दूसरी युवती विक्टोरिया पाल ने अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ दिया.

फिलहाल बाइक चालक कैलाश वर्मा और तीसरी युवती लीलावती का इलाज खैरागढ़ सिविल अस्पताल में चल रहा है.

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button