आमगांव से 68 वर्षीय बुजुर्ग लापता, परिजनों ने की दिखाई देने पर जानकारी देने की अपील

आमगांव / क्षेत्र से एक 68 वर्षीय बुजुर्ग के लापता होने का मामला सामने आया है । घटना के बाद से परिजनों में चिंता का माहौल है और परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी है। साथ ही आम लोगों से भी सहयोग की अपील की है।

विजयकुमार उर्फ बंडुभाऊ सुरेशचंद्र राठोंडाले, जो 68 वर्ष के है और उनका मूल निवास फुफकीमेटा है और उनका वर्तमान पता इंद्रप्रस्थ नगर, बनगांव तहसील आमगांव हैं। वो 21 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब एक बजे घर से निकले थे, जिसके बाद से वापस नहीं लौटे ।
परिजनों ने बताया कि देर शाम तक घर नहीं पहुंचने पर उन्होंने आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन की, लेकिन अब तक उनका कोई पता नहीं चल पाया है । लापता बुजुर्ग का रंग गोरा, कद लगभग 5 फीट 6 इंच है । वे घर से निकलते समय आसमानी रंग की हाफ शर्ट और काली पैंट पहने हुए थे ।
परिजनों ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को उनके संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल दिए गए नंबरों पर संपर्क करें।
संपर्क नंबर:
94033 71454
97645 80401




