छत्तीसगढ़

नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 133वें संस्करण को विधायक अमर अग्रवाल ने सुना, बस्ती चलो अभियान के तहत वार्डों में उमड़ा जनसमूह; सिंधी कॉलोनी, तोरवा और सिंधी धर्मशाला में विधायक ने किया आत्मीय संवाद, बिलासपुर को मिली स्वास्थ्य सुविधाओं की बड़ी सौगात: विधायक अमर अग्रवाल ने सिम्स में किया करोड़ों के हाई-टेक उपकरणों का लोकार्पण

नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 133वें संस्करण को विधायक अमर अग्रवाल ने सुना, बस्ती चलो अभियान के तहत वार्डों में उमड़ा जनसमूह; सिंधी कॉलोनी, तोरवा और सिंधी धर्मशाला में विधायक ने किया आत्मीय संवाद, बिलासपुर को मिली स्वास्थ्य सुविधाओं की बड़ी सौगात: विधायक अमर अग्रवाल ने सिम्स में किया करोड़ों के हाई-टेक उपकरणों का लोकार्पण।

बिलासपुर। विधायक अमर अग्रवाल ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 133वें संस्करण को अपने निज निवास कार्यालय में सुना। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ देशवासियों को प्रेरित करने वाला सशक्त माध्यम है, जिसके जरिए प्रधानमंत्री समाज के विभिन्न वर्गों की सकारात्मक पहल और नवाचारों को सामने लाकर राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी को सशक्त कर रहे हैं।

सिम्स और सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं का हुआ लोकार्पण, वार्डवासियों ने किया आत्मीय स्वागत।

बिलासपुर के वरिष्ठ नेता एवं विधायक अमर अग्रवाल के नेतृत्व में शहर आज विकास और सेवा के दोहरे संकल्प का साक्षी बना। एक ओर जहाँ ‘बस्ती चलो अभियान’ के माध्यम से विधायक जन-जन तक पहुँचकर उनकी समस्याओं का समाधान कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर बिलासपुर की स्वास्थ्य सुविधाओं को विश्वस्तरीय बनाने की दिशा में आज एक मील का पत्थर स्थापित किया गया।

सिम्स अस्पताल में अत्याधुनिक सुविधाओं का आगाज : आज सिम्स (SIMS) अस्पताल के नए भवन में ₹2.92 करोड़ की लागत से आवश्यक चिकित्सा उपकरणों एवं सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में ₹4.27 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक रक्त केंद्र (Blood Centre), माइक्रोबायोलॉजी और AI पावर्ड माइक्रोस्कोपी जैसी हाई-टेक सुविधाओं का भव्य लोकार्पण संपन्न हुआ। इस गरिमामयी अवसर पर विधायक अमर अग्रवाल के साथ केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, वरिष्ठ विधायक धरमलाल कौशिक, महापौर श्रीमती पूजा विधानी एवं भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
लोकार्पण के पश्चात अस्पताल प्रबंधन के साथ आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में अमर अग्रवाल ने जनहित के विषयों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि अत्याधुनिक तकनीकों और आधुनिक लैब की स्थापना से अब हमारे क्षेत्रवासियों को जटिल जांचों के लिए बड़े शहरों की ओर नहीं जाना पड़ेगा, बल्कि उन्हें अपने ही शहर में विश्वस्तरीय स्वास्थ्य लाभ मिल सकेगा।

वार्डों में आत्मीय स्वागत और जनसमर्थन : स्वास्थ्य सेवाओं की सौगात देने के पश्चात विधायक अमर अग्रवाल ‘बस्ती चलो अभियान’ के तहत वार्डों के दौरे पर निकले। उन्होंने वार्ड 20 सिंधी कॉलोनी, वार्ड 40 सिंधु भवन तोरवा, वार्ड 40 पटेल मरार समाज भवन, वार्ड 40 भाजपा कार्यालय एवं वार्ड 30 सिंधी धर्मशाला में आयोजित बैठकों में शिरकत की।
जनसंवाद के दौरान अमर अग्रवाल ने केंद्र की माननीय मोदी सरकार एवं प्रदेश की जनकल्याणकारी नीतियों से जनता को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि “मोदी की गारंटी” और प्रदेश सरकार की योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति को सशक्त बना रही हैं। वार्डवासियों ने भी नरेंद्र मोदी जी की नीतियों और विधायक के सक्रिय प्रयासों के प्रति अपना पूर्ण समर्थन और विश्वास जताया। विधायक ने संवेदनशीलता के साथ जनसमस्याओं को सुना और उनके त्वरित निराकरण के लिए आश्वस्त किया।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button