छत्तीसगढ़

विशेष सूचना यातायात नियमों का पालन करें, MBSI परीक्षा 26.04.2026 : अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री रामगोपाल करियारे।

विशेष सूचना यातायात नियमों का पालन करें, MBSI परीक्षा 26.04.2026 : अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री रामगोपाल करियारे।

बिलासपुर। व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा आज दिनांक 26.4.26 को उप निरीक्षक (MBSI) 2026 परीक्षा का आयोजन प्रातः 10:00 बजे से लेकर दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित किया गया है।
उक्त आयोजन नगर के 116 विभिन्न परीक्षा केंद्रों में संचालित होगी अतः शहर में सभी दिशाओं से भारी वाहनों का नो एंट्री लगाई गई है साथ ही सभी प्रमुख मार्गो में यातायात के बल पर्याप्त मात्रा में लगाई गई है ताकि यातायात दबाव वाले मार्ग में आवश्यकता अनुसार मार्ग को परिवर्तित (डायवर्ट) किया जा सके।
परीक्षा दिनांक को विशेष करके पूल- पुलिया, ओवर ब्रिज, संकीर्ण मार्ग, चौक- चौराहा, शॉपिंग माल आदि एवं शहर के एंट्री एवं एग्जिट प्वाइंट्स की ओर जाने वाली सड़कों में यातायात दबाव की स्थिति देखी जाती है।
अतः समस्त वाहन चालकों एवं आम नागरिकों से विशेष अनुरोध है कि प्रातः 8:00 से 10:00 तक एवं दोपहर 12:00 से लेकर 2:00 बजे के मध्य परीक्षार्थियों के परीक्षा केंद्रों की ओर आगमन, शहर प्रवेश एवं परीक्षा केंद्रों से बाहर जाने के दौरान शहर में आवागमन एवं यातायात दबाव की स्थिति रहेगी। अतः उक्त समय पर अपने गंतव्य तक जाने हेतु शहर के सीमावर्ती बाहरी मार्गों का उपयोग करते हुए प्रस्थान करें। इस दौरान यातायात के अधिकारियों कर्मचारियों के निर्देशो का पालन करते हुए ही वाहनो का चालन करें।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button