छत्तीसगढ़

शतप्रतिशत गिरदावरी ऑनलाईन प्रविष्टि कर कोण्डागांव जिला रहा प्रदेश में अव्वल

कोण्डागांव, 21 सितम्बर 2020। आगामी धान खरीदी को ध्यान में रखते हुए राज्य शासन द्वारा किसानों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से प्राथमिकता देते हुए गिरदावरी का कार्य कराया जा रहा था। जिसके लिए गिरदावरी को एक अभियान के रूप में संचालित किया जा रहा था। गिरदावरी कार्य हेतु शासन द्वारा 20 सितम्बर को खसरा एवं भूईयां साॅफ्टवेयर में प्रविष्टि की अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी। जिसे ध्यान में रखते हुए कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा द्वारा विभिन्न बैठकों एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से राजस्व एवं कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को गिरदावरी कार्य को प्राथमिकता से लेने हेतु प्रेरित किया गया साथ ही उन्हें खेतों में पहुंचकर फसल के रकबे की वास्तविक जानकारी लेने एवं समय-समय पर ऑनलाईन प्रविष्टि भूंईयां साॅफ्टवेयर में करने के निर्देश दिये गये थे। इसके साथ ही समय-समय पर कलेक्टर द्वारा गिरदावरी कार्य की प्रगति के संबंध में समीक्षा की जाती रही। इस प्रकार कलेक्टर के प्रभावी मार्गदर्शन से जिला प्रशासन के टीम ने इसे एक अभियान के रूप में इस पर कार्य करते हुए जिले को गिरदावरी कार्य को पुरे प्रदेश में सर्वप्रथम पूर्ण करने का गौरव प्राप्त कराया। ज्ञात हो कि शासन द्वारा प्राप्त अंतिम तिथि को जारी सूची अनुसार कोण्डागांव 27 जिलों में मैदानी स्तर पर गिरदावरी कार्य के साथ खसरा एवं भुइयां साॅफ्टवेयर में शत् प्रतिशत ऑनलाईन प्रविष्टि के द्वारा प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा। अब 21 सितम्बर को ग्रामवार फसल क्षेत्राच्छादन प्रकाशित किया जायेगा। इस संबंध में ग्रामीणों द्वारा दावा आपत्ति 28 सितम्बर तक ग्राम में प्रस्तुत की जा सकेगी। प्राप्त दावा आपत्तियों का निराकरण प्रशासन द्वारा 07 अक्टूबर तक किया जायेगा। इसके पश्चात् दावा आपत्ति अनुसार खसरा पांचसाला तथा साॅफ्टवेयर में संशोधन 14 अक्टूबर तक पूर्ण कर लिया जावेगा।

इस संबंध में कलेक्टर ने कहा कि जिले की प्रशासनिक टीम द्वारा गिरदावरी कार्य को शुद्धतापूर्वक पूर्ण किये जाने के लिए सभी अधिकारी-कर्मचारी बधाई के पात्र हैं। गिरदावरी का कार्य समय पर पूर्ण हो जाने से जल्द से जल्द दावा आपत्ति निराकरण एवं भुइंया साॅफ्टवेयर में संशोधन का कार्य समय पर पुरा किया जा सकेगा, जिससे आगामी धान विक्रय के समय किसानों को होने वाली परेशानियों से बचाया जा सकता है।

इस संबंध में एसडीएम पवन कुमार प्रेमी ने बताया कि गिरदावरी कार्य के दौरान ऑनलाईन प्रविष्टियों को साथ-साथ ना किये जाने कारण जिले की रेंकींग 13 सितम्बर तक 27वें स्थान पर रही थी परन्तु मैदानी स्तर पर गिरदावरी कार्य पूर्ण करने के पश्चात् ऑनलाईन प्रविष्टियों का कार्य तेजी से किया गया, जिससे 20 सितम्बर तक शत् प्रतिशत ऑनलाईन प्रविष्टि के साथ जिला प्रदेश में पहले नम्बर पर आ गया है।

http://sabkasandesh.com/archives/77493

राजीव गुप्ता

Rajeev kumar Gupta District beuro had Dist- Kondagaon Mobile.. 9425598008

Related Articles

Back to top button