छत्तीसगढ़

समाज कल्याण विभाग व शांति फाउंडेशन के पहल से दिव्यांग जन की सहायता

कोंडागांव। शांति फाउंडेशन संस्था के द्वारा डीएनके वार्ड निवासी जलन्धर नायक को ट्राई सायकल के लिये आवेदन किया गया था। जिस पर समाज कल्याण विभाग के द्वारा तुरंत कार्यवाही करते हुये, जलन्धर नायक को ट्राई सायकल प्रदाय किया गया। जलन्धर एक दुर्घटना के बाद 2017 से बिलकुल भी चल नही सकते थे वो सिर्फ जमीन पर घसीट कर अपना कार्य करने मे मजबूर थे अब वे फिर से एक अच्छी जिंदगी जी पाएंगे। उनके अनुसार वो इस ट्राई सायकल मे फुग्गा, मास्क आदि बेचने का कार्य करेगे, इस हेतु उन्हें शांति फाउंडेशन भी उनका सहयोग करेगा ताकि वह आत्मनिर्भर हो और समाज मे उन्हे सम्मानित जीवन सुरक्षा और अधिकार मिल सके। इस कार्य मे मुख्य रूप से सहयोग समाज कल्याण विभाग उपसंचालक श्रीमती ललिता लकड़ा वा गीता नेताम सहायक ग्रेड3, ज्योति नेताम डाटा एंट्री ऑपरेटर, वीरेंद्र दीवान के साथ शांति फाउंडेशन से यतिन्र्द छोटू सलाम, अतुल सिंह ठाकुर, पंकज बाकची, हर्स लाहोटी, मोनु नायक, डीके नायक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button