छत्तीसगढ़

बिलासपुर-तिरुपति एवं हैदराबाद-रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस के ठहराव की सुविधा का विस्तार

*बिलासपुर-तिरुपति एवं हैदराबाद-रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस के ठहराव की सुविधा का विस्तार ।*

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट
बिलासपुर – 04 फरवरी 2025
रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये रेल प्रशासन द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने/गुजरने वाली गाड़ी संख्या 17481 बिलासपुर-तिरुपति एक्सप्रेस का दक्षिण मध्य रेलवे के विजयवाड़ा मंडल के चिन्नगंजाम स्टेशन में 03 फरवरी 2025 तक एवं गाड़ी संख्या 17005/17006 हैदराबाद-रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस का दक्षिण मध्य रेलवे के सिकंदराबाद मंडल के पेद्दपल्ली स्टेशन में 08 फरवरी 2025 तक प्रायोगिक ठहराव की सुविधा उपलब्ध कराई गई थी | यात्रियों को दी गई इस सुविधा में निरंतरता बनाए रखने हेतु इन दोनों गाड़ियों के उपरोक्त स्टेशनों में ठहराव की सुविधा का विस्तार किया गया है । गाड़ी संख्या 17481 बिलासपुर-तिरुपति एक्सप्रेस का चिन्नगंजाम स्टेशन में ठहराव की सुविधा 04 फरवरी 2025 से आगामी 06 माह तक जारी रहेगी |
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 17005 हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस का 06 फरवरी 2025 से आगामी 06 माह तक एवं गाड़ी संख्या 17006 रक्सौल- हैदराबाद एक्सप्रेस का 09 फरवरी 2025 से आगामी 06 माह तक पेद्दपल्ली स्टेशन में ठहराव की सुविधा जारी रहेगी |

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button