छत्तीसगढ़

Kondagaon_ गोलावंड में लगाया गया विकासखंड स्तरीय निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला

कोंडागांव। आयुष विभाग छत्तीसगढ़ के तत्वावधान मे एवं जिला आयुर्वेद अधिकारी जगदलपुर डॉ जेआर नेताम के दिशा निर्देशन मे दिनांक 16/12/20 को कोंडागांव जिले के सुदुर ग्राम पंचायत गोलावंड मे जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में भगवान धन्वन्तरि की छायाचित्र पर माल्यार्पण कर स्वास्थ्य मेला का विधिवत शुभारंभ किया गया। शिविर के माध्यम से लोगों को कोरोना से बचाव हेतु आवश्यक सावधानी एवं उपाय बताते हुए अन्य आदि रोगों से सम्बंधित चिकित्सा प्रदान की गई। साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाने हेतु त्रिकटु क्वाथ का काढा लोगों को पिलाया गया। शिविर में अधिकांश वातरोग, चर्मरोग के मरीजों के साथ अन्य रोगों के भी मरीज पाये गये। शिविर में कुल 227 मरीजो का इलाज कर दवाई वितरित की गई। शिविर को सफल बनाने हेतु डॉ आरके दुबे, डॉ बीआर साहू, डॉ एसके चौधरी, डॉ एमएस भारती, प्रकाश बागड़े कड़ेनार सहित दहिकोंगा, बम्हनी, अस्पताल के कर्मचारियों ने भी सेवाएं प्रदान की।

http://sabkasandesh.com/archives/90153

Related Articles

Back to top button