छत्तीसगढ़

KondagaonPolice_ ईरागांव पुलिस द्वारा बड़ेपारा में लगाया गया चलित थाना

कोंडागांव/धनोरा। पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव सिद्धार्थ तिवारी के नेतृत्व में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंनत कुमार साहू एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी केशकाल अमित पटेल के मार्गदर्शन में दिनांक 15 दिसम्बर 2020 को थाना ईरागांव बडेपारा में थाना ईरागांव पुलिस द्वारा दिन मंगलवार को चलित थाना लगाया गया ग्राम के प्रमुख एवं ग्रामवासी युवा नवजवान उपस्थित हुये जिसे रूबारू होकर ग्राम की समस्या को सूनी गई जहां ईरागांव पुलिस द्वारा स्थानी स्तर पर पुलिस संबंधित अपराधों एवं शिकायत के संबंध में जानकारी लेते हुये त्वरीत निराकरण किया गय व साईबर अपराध बच्चे एवं महिला संबंधी अपराधों व अन्य विभिन्न अपराधों के बारे में जानकारी देकर ग्राम वासियों को जागरूक किया गया अपराध को रोकने एवं बचने के उपाय बताया गया यातायात नियमों को पालन करने वाहन चलाते समय हेलमेट व चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने समझाईस दिया गया। गांव में शाति व्यवस्था बनाये रखने ग्राम वासियों से अपील किया गया।  

Related Articles

Back to top button