छत्तीसगढ़

माकड़ी पुलिस द्वारा ग्राम ओण्डरी में चलित थाना लगाकर ग्रामीणों को किया जागरूक

कोंडागांव। पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशानुसार एवं अति पुलिस अधीक्षक अनंत कुमार साहु व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी फरसगांव पुष्पेंद्र नायक के मार्गदर्शन में शनिवार 12 नवम्बर को माकड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम ओण्डरी में चलित थाना लगाया गया। जिसमें उपस्थित ग्राम के प्रमुख एवं विशिष्ट नागरिक एवं ग्रामवासीयों से रूबरू होकर ग्राम की समस्याओं के बारे में जानकारी लिया गया।

कार्यक्रम में पुलिस ने सायबर अपराध, बच्चों एवं महिला संबंधी अपराधों व अन्य विभिन्न अपराधों के बारे में जानकारी देकर ग्रामीणों को जागरूक किया एवं अपराध को रोकने एवं बचने के उपाय बताये, सड़क दुर्घटनाओ से अवगत कराकर यातायात नियमों का पालन करने एवं वाहन चालाने के दौरान सीट बेल्ट व हेलमेट लगाने तथा वाहनों का कागजात अपडेट रखने समझाईस दिया गया। भविष्य में होने वाले पुलिस भर्ती के बारे में युवाओं को जानकारी देकर प्रेरित किया गया । प्राकृतिक मृत्यु आकस्मिक मृत्यु एवं जंगली जानवरों से हमला पर मृत्यु आदि की घटना पर शासन द्वारा मुआवजा राशि का प्रावधान के संबंध में जानकारी दिया गया। चलित थाना के दौरान अप. कं 74/20 का विवेचना किया गया एवं लायसेंसी बन्दुक का चेकिंग किया गया ।

Related Articles

Back to top button