छत्तीसगढ़

रानी लक्ष्मीबाई त्याग, बलिदान व देशभक्ति की पर्याय: ठाकुर

बंगोली/खरोरा सबका संदेश न्यूज छत्तीसगढ़- ग्राम पंचायत चिचोली में रानी लक्ष्मीबाई की जयंती मनाई गई। सरपंच नीरा राज ठाकुर, पंचायत पदाधिकारी व ग्रामीणों ने खरोरा तिल्दा मुख्य सड़क पर स्थापित रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पूजा कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर नमो सेना के प्रदेश संगठन मंत्री राजकुमार सिंह ठाकुर ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई त्याग, बलिदान व देशभक्ति की पर्याय हैं।

नाना साहब व वीर तात्या टोपे के मार्गदर्शन में छोटी सी रियासत में देश की आजादी के लिए नारी शक्ति की फौज तैयार कर अंग्रेजी हुकूमत को अपने शौर्य और अभूतपूर्व पराक्रम से लोहे के चने चबवाने वाली वीरांगना से देश की नारियां प्रेरणा लेती रहेंगी। कार्यक्रम में धरसींवा विधायक के शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि अवधेश पाण्डे, सरपंच गैतरा रूपेंद्र कटरिया, ग्राम संगठन अध्यक्ष जया साहू, कोषाध्यक्ष रुक्मणी राजपूत, सत्या कन्नौजे, विमला राजपूत, राही साहू, रामकली धीवर, मीना साहू, सीता साहू, गंगा यादव आदि उपस्थित थे।

बंगोली. चिचोली में रानी लक्ष्मीबाई की जयंती मनाते ग्रामीण।

 

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-
9425569117/7580804100

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button