छत्तीसगढ़

कोंडागांव पुलिस कप्तान के द्वारा शहीद के माता पिता का कराया गया इलाज

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ शासन एवं डीजीपी महोदय द्वारा संचालित स्पंदन योजना के तहत कोंडागांव पुलिस द्वारा विगत दिनों दीपावली पर्व के दौरान माननीय मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के शहीद परिवारों हेतु शुभकामना संदेश व मिठाई वितरण कराया गया था। जिस दौरान कोंडागांव एसपी सिद्धार्थ तिवारी भी ग्राम जैतपुरी निवासी शहीद आरक्षक स्व. गणेश नेताम के परिवार जन से मिलने उनके निवास स्थान जैतपुरी गए थे। जहां उनकी मुलाकात शहीद आरक्षक के पिता अधारुराम नेताम से हुई जिन्होंने एसपी कोंडागांव द्वारा हालचाल पूछे जाने पर स्वयं की एवं अपनी पत्नी के स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से अवगत कराया जिस पर संवेदनशीलता बरतते हुए एसपी ने शहीद के माता पिता को जिला कोंडागांव लाकर प्राथमिकता से इलाज करवाने की उचित व्यवस्था की एवं उपचार बाद पुनः उनसे मिलकर उनका हालचाल जाना।

उल्लेखनीय है कि शहीद आरक्षक गणेशराम वर्ष 2008 में एसटीएफ में पदस्थ रहते हुए मतदान दल के साथ ढोलमुण्डरी पुलिया के पास ग्राम गोलावंड में नक्सलियों द्वारा किये विस्फोट में शहीद हो गए थे। एसपी सिद्धार्थ तिवारी की इस आत्मीयता से अभिभूत होकर शहीद के माता पिता ने उन्हें आशीर्वाद दिया एवं शासन के इस प्रकार सुधबुध लेने पर प्रसन्नता व्यक्त की। वहीं एस पी कोंडागांव ने भी सभी शहीदों के परिवारों को आश्वासन दिया है कि कोंडागांव पुलिस सदैव उनके सहयोग के लिए तत्पर रहेगी।

 

http://sabkasandesh.com/archives/85752

http://sabkasandesh.com/archives/85660

Related Articles

Back to top button