छत्तीसगढ़

kondagaon: हत्या जैसे प्रकरण को लंबित रखा जाना दुखद एवं चिन्ताजनक- के के ध्रुव

केशकाल। साल भर पहले धनोरा थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम करारमेटा के कोकरालपारा में वृद्ध जयराम सलाम की निर्मम हत्या कर दी गई थी। अब उसका पुत्र कमलेश हत्यारों को दण्ड दिलवाने के लिए पुलिस के चक्कर काट रहा है । स्व. जयराम सलाम की चार संतानें है। दो बेटियों का विवाह हो चुका है एवं पुत्र कमलेश निर्धनता की स्थिति में जीवन यापन करते हुए अपनी माता एवं अपनी छोटी बहन का पालन पोषण कर रहा है। उसे सरकार द्वारा प्राप्त होने वाली सहायता राशि भी अब तक प्राप्त नही हुई है ।

जयराम सलाम की निर्मम हत्या 18 अक्टूबर 2019 दिन शुक्रवार को दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा कर दी गई थी। जनचर्चा है कि इस हत्या की घटना के कुछ समय पूर्व गोली चलने की आवाज आई थी। हत्या के कुछ दिन पहले 1 अक्टूबर 2019 दिन मंगलवार को अज्ञात व्यक्ति के द्वारा जयराम पर गोली चलाई गई थी और दो तीन छर्रे जयराम सलाम को लगे थे परिजन को पुलिस द्वारा बताया गया कि यह भरमार की गोली है तथा परिजन द्वारा धनोरा के एक निजी चिकित्सक से उपचार करवाया था। जयराम सलाम का तीन संदेही व्यक्तियों के साथ देवी देवता संबंधी विवाद था उसमें से एक संदेही के साथ कृषि भूमि का विवाद भी था। बताया जाता है कि इसी संदेही व्यक्ति के घर पुलिस का खोजी कुत्ता भी गया था। ज्ञात हो कि परिजनो ने तत्कालीन पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस केसकाल एवं थाना प्रभारी धनोरा से जांच की मांग किया था। अभी कुछ मास पूर्व केसकाल के वरिष्ठ पत्रकार द्वय के साथ कोण्डागांव पहुंच कर परिजन ने वर्तमान पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव से मिलकर भी जांच का निवेदन किया किंतु आज पर्यंत हत्या के अपराधी कानून के लम्बे हाथों से परे हैं।

सुनने में आ रहा है कि तत्कालीन थाना प्रभारी धनोरा जिसने दस दिन के अन्दर हत्यारों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया था, किंतु हत्यारों को गिरफ्तार नही कर सके थे तथा अन्यत्र स्थानान्तरित हो गये थे। वे पुनः थाना प्रभारी धनोरा के पद पर पदस्थ हो गये है। घटना दिनांक एवं वर्तमान के बीच पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव में पदस्थ अधिकारी बदल गये किंतु मैं यह ज्ञात न कर सका कि घटना दिनांक एवं वर्तमान के बीच अनुविभागीय अधिकारी पुलिस केसकाल में पदस्थ व्यक्ति बदले अथवा नहीं बदले। हत्या जैसे प्रकरण को लम्बित रखा जाना दुखःद एवं चिन्ताजनक है। मै शासन से सनम्र निवेदन करता हूँ कि इस हत्या के प्रकरण की शीघ्रताशीघ्र जांच हो। उपरोक्त आरोप कृष्ण कुमार ध्रुव पूर्व विधायक केशकाल ने उपरोक्त हत्या के प्रकरण की शीघ्र जांच कर अज्ञात हत्यारे को गिरफ्तार कर पीड़ित गरीब परिवार जन को न्याय दिलाने की मांग की है।

http://sabkasandesh.com/archives/82388

http://sabkasandesh.com/archives/82303

http://sabkasandesh.com/archives/82186

http://sabkasandesh.com/archives/82159

http://sabkasandesh.com/archives/81944

Related Articles

Back to top button