छत्तीसगढ़

kondagaon: शिकायतों के बाद भी निजी स्कूल प्रबंधन पर विभाग नहीं कस रहा नकेल, पालक पहुँचे जनदर्शन में

कोंडागाँव। जिले में निजी स्कूलों द्वारा अधिक फीस वसूली करने की शिकायत लगातार मिल रही है, लेकिन सम्बंधित विभाग द्वारा कोई कार्यवाही होती नही दिख रही है, विभाग के अधिकारी निजी स्कूल प्रबंधन की मनमानियों पर नकेल कसने में पूरी तरीके से नाकामयाब दिख रहे है।

उक्त विषय पर पालक व अभिभावकों द्वारा ट्यूशन फीस के नाम पर पूरी फीस लिये जाने की शिकायत जनदर्शन में कलेक्टर पुष्पेन्द्र मीणा से ज्ञापन सौंपते हुए की गई। ज्ञापन सौंपते पालको ने कहा कि जिले में निजी स्कूल प्रबंधन द्वारा ट्यूशन फीस के नाम पर अधिक राशि वशूली की जा रही है। जिला में संचालित निजी स्कूलों द्वारा शासन के दिशानिर्देशों व मापदंडो को दरकिनार करते  हुए मनमाने ढंग से फीस लिया जा रहा है।

बच्चो की पढ़ाई सिर्फ मोबाइल पर वाट्सएप व यूट्यूब के माध्यम से

पालको ने कहा कि बच्चों को केवल वॉट्सऐप व यूट्यूब के माध्यम से पढ़ाई की खाना पूर्ति करवाई जा रही है। वहीं दूसरी ओर कुछ स्कूलों में तो अभिभावकों को फीस का वर्गीकरण कर ट्यूशन फीस ही नहीं बताई जा रही है। क्योंकि इन स्कूलों में ट्यूशन फीस को ही कुल फीस के ही बराबर कर दिया गया है। बस चार्ज को छोड़ अन्य फीस बढ़ाकर पूरे के पूरे स्लैब में बदलाव कर दिया गया है। साथ ही स्कूल संचालक अभिभावकों को इस संबंध में जानकारी मांगने पर कोई स्पस्ट जवाब नहीं दिया जाता  हैं। जनदर्शन में उपस्थित सभी पालको ने कलेक्टर से कहा जल्द से जल्द मामले पर जांच कर निजी स्कूल संचालको के मनमानी पर अंकुश लगाया जाए।

Read more

http://sabkasandesh.com/archives/82303

http://sabkasandesh.com/archives/82186

http://sabkasandesh.com/archives/82159

http://sabkasandesh.com/archives/82138

http://sabkasandesh.com/archives/81944

http://sabkasandesh.com/archives/82213

Related Articles

Back to top button