छत्तीसगढ़

महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

ब्रेकिंग जांजगीर चाम्पा –
रिपोर्टर कान्हा तिवारी-

नवविवाहिता महिला ने कमरे के पंखे में लगाई फाँसी ,
अपने ही कमरे के फंखे में लगाई फाँसी,दहेज प्रथा को लेकर आए दिन होता था विवाद,पामगढ़ थाना के मेहन्दा गाँव का है मामला

 

नवविवाहिता की कमरे में पंखे से लटकी मिली लाश,दहेज को लेकर ससुराल में आए दिन होता था विवाद,परिजन ने लगाया हत्या का आरोप,

जांजगीर चाम्पा- पामगढ़ थाना क्षेत्र के मेहन्दा गांव में घर के कमरे में नवविवाहिता की लाश पंखे से फांसी पर लटकी मिली है वही सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया पुलिस ने अभी मर्ग कायम किया है पीएम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस आगे जांच करेगी मेहन्दा गांव के रूपेश साहू की शादी अकलतरा क्षेत्र के पोड़ी दलहा गांव की रोशनी साहू से 20 मई 2020 को हुई थी रात में खाना खाकर कमरे में पति पत्नी सो गए देर रात में पति ने उसकी पत्नी की लाश फांसी पर लटके देखा और घटना की जानकारी परिजनों को दी मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है ,वही मृतका के परिजन ने ससुराल पक्ष वालो पर आरोप लगाया है कि दहेज को लेकर आए दिन विवाद होता ही रहता था ,परिजन ने यह भी आरोप लगाया है कि ये फाँसी नही है एक साजिश के तहत हत्या की गई है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button