छत्तीसगढ़

आनंद गांव के बोरवेल व पानी टंकी में पेयजल शुध्दता बनाये रखने के लिए दवाई डाला गया

छत्तीसगढ़ बेमेतरा बेरला :-  बेरला ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम आनंद गांव व आसपास के गांव सुरहोली, अकोली सिलहट के पेयजल आपूर्ति के लिए उपयोग होने वाले बोरवेल पंप, पानी टंकी, हैंड पंप  में क्लोरीन लिक्विड का छिड़काव  किया गया । ज्ञात हो कि बरसात के बाद से बारिश के पानी से बहुत से बीमारियों का आगमन होता है और खास कर पेय जल के माध्यम से फैलता है इसी को ध्यान में रखते हुए पी एच ई विभाग व ग्रामपंचायतों के द्वारा पेयजल आपूर्ती संसाधनों में क्लोरीन लिक्विड डाला गया जिससे लोगो को शुद्ध पानी पीने के लिए मिलता रहे । आसपास के गांवों में पी एच ई विभाग के कार्मिक परषोत्तम सेन द्वारा क्लोरीन लिक्विड डाला जा रहा है।

 

 

सबका संदेश ब्युरो चीफ बेमेतरा टिकेश्वर साहू 9589819651

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button