छत्तीसगढ़

रतनपुर में चाकू लहराने वाला आरोपी 30 मिनट में गिरफ्तार ।

रतनपुर में चाकू लहराने वाला आरोपी 30 मिनट में गिरफ्तार ।

भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट बिलासपुर, 22 जून 2026। रतनपुर पुलिस ने आम रास्ते पर धारदार चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले आरोपी को दबोच लिया है। आरोपी की पहचान विष्णु साहू (26 साल, टेकर) के रूप में हुई है।

थाना प्रभारी विष्णु यादव ने बताया कि दोपहर 1:30 बजे सूचना मिली थी कि बैरागबन करैहापारा में एक शख्स चाकू दिखाकर राहगीरों को धमका रहा है। तुरंत टीम बनाकर आरोपी को पकड़ा गया। उसके पास से 1 धारदार चाकू बरामद हुआ।

आर्म्स एक्ट के तहत आरोपी को जेल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि इलाके में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है।

बिलासपुर पुलिस की अपील: अगर आपके आसपास कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत 112 या थाने में सूचना दें। आपकी छोटी सी सूचना किसी की जान बचा सकती है।

सामाजिक एंगल : “बिलासपुर में बढ़ते अपराध – क्या पुलिस की गश्त कम है?

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button