छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

कोसानगर में शिवशक्ति रुद्र महायज्ञ एवं शिव महापुराण 14 से

अनेक तीर्थों से पधारेंगे आचार्य-विद्वान

भिलाई, 11 अक्टूबर। शिव शक्ति महिला मंडल भिलाई के तत्वावधान में भगवान भूतनाथ महादेव की कृपा से कार्तिक मास के शुभ अवसर पर जनकल्याणार्थ नौ दिवसीय पंचकुण्डीय शिवशक्ति रुद्र महायज्ञ एवं शिव महापुराण कथा का आयोजन होने जा रहा है। इस अभूतपूर्व यज्ञ में काशी, अयोध्या, वृन्दावन, उज्जैन एवं प्रयाग जैसे अनेकानेक तीर्थों से आचार्य एवं विद्वानों का शुभागमन होगा। 14 से 22 अक्टूबर तक आयोजित यह महायज्ञ भिलाई के कोसा नगर गांधी नगर स्थित शिव मन्दिर में सम्पन्न होगा। इस महायज्ञ के व्यवस्थापक आचार्य दिग्विजय नाथ ने जानकारी देते हुए बताया कि कथा व्यास के रूप में आचार्य शुभम कृष्णजी महाराज विराजमान होंगे जिनके मुखाबिन्द से अमृत-कथा की वर्षा होगी। महायज्ञ के लिए यज्ञशाला एवं महापुराण कथा के लिए स्थल-निर्माण का काम लगभग पूरा हो चुका है। इस महायज्ञ एवं महापुराण कथा के यज्ञाचार्य राहुल शर्मा (राधे) होंगे। 14 से 22 अक्टूबर तक आयोजित यह कथा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से सायं 6 बजे तक चलेगी। आयोजन समिति ने भक्त-श्रद्धालुओं से प्रतिदिन समयानुसार उपस्थित होकर उक्त कार्यक्रमों शामिल होने का अनुरोध किया है।

Related Articles

Back to top button