छत्तीसगढ़

हार्ट अटैक से थाना प्रभारी की मौत, पुलिस महकमे में शोक

सबका संदेस न्यूज छत्तीसगढ़ रायपुर- राजधानी रायपुर में पदस्थ रहे निरीक्षक सैफुल्ला सिद्दीकी (35) की शनिवार की सुबह हार्ट अटैक से हुई मौत से पुलिस महकमे में शोक की लहर है। सैफुल्लाह 2008 बैच के एसआइ थे। विधानसभा चुनाव पहले 6 अगस्त 2018 को वे एसआइ से निरीक्षक पदोन्नत होकर बलरामपुर जिले के राजपुर पुलिस थाने के प्रभारी पदस्थ किए गए थे। रायपुर के टिकरापारा समेत अन्य पुलिस थाने में पदस्थ रहे सैफुल्लाह मूलतः अंबिकापुर के जरहागढ़ निवासी थे। शनिवार तड़के राजपुर में रोज की तरह दौड़ने के बाद घर पहुंचकर उन्होंने बेचैनी की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। सैफुल्लाह अपने पीछे पत्नी व छह साल की बेटी को छोड़ गए हैं।

 

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/9993199117

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button