छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

भाजपा सुपेला मंडल ने मनाया मंदिर निर्माण के भूमिपूजन का जश्र

मिठाई बांट और आतिशबाजी कर जताई खुशी

भिलाई। अयोध्या नगरी में भव्य एवं विशाल श्री राम मंदिर का निर्माण कार्य पीएम नरेन्द्र मोदी के मौजूदगी में हुए भूमिपूजन के साथ ही आज से प्रारंभ किया गया। श्रीराम मंदिर निर्माण कार्य शूरू होने से जशन देश मना रहा है। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी सुपेला मंडल के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा सुपेला स्थित घड़ी चौक पर भगवान श्रीराम ध्वज को स्थापित कर मंदिरा निर्माण के भूमिपूजन का जश्र मनाया। इस दौरान मिष्ठान वितरण कर समस्त नगरवासियों को शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी गई।

ढोल नगाड़े एवं आतिशबाजी के साथ संपन्न हुए इस कार्यक्रम में सुपेला मंडल अध्यक्ष विजय जायसवाल ने कहा कि 500 वर्षों के अनावश्यक विवाद , 76 से अधिक संघर्षों एवं लाखों राम भक्तों के शहादत के पश्चात आज हम श्री राम मंदिर का निर्माण कार्य पुन: अयोध्या नगरी में गौरव पूर्ण ढंग से करने जा रहे हैं। संपूर्ण भारत वर्ष के समस्त राम भक्त निवासी गण गौरव पूर्ण एवं वैभवशाली अवसर के साक्षी है एवं अपने आप को भाग्यशाली महसूस कर रहे हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सादर धन्यवाद दिया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से जिला मंत्री पुरषोत्तम देवांगन, विनोद प्रसाद, सचिन ताम्रकार, दीपचंद देवांगन, सुरेश देवांगन, सागर शर्मा, मधु शाह, नरेश यादव, अवधेश शर्मा, अश्वनी गौतम, ढाल सिंह वर्मा सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button