छत्तीसगढ़

बिलासपुर सहित प्रदेश के अमन-चैन व उन्नति के लिए अमर अग्रवाल ने अजमेर शरीफ भेजी चादर॥

बिलासपुर सहित प्रदेश के अमन-चैन व उन्नति के लिए अमर अग्रवाल ने अजमेर शरीफ भेजी चादर॥

भूपेंद्र साहू.
ब्यूरो चीफ बिलासपुर.
बिलासपुर- प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं लोकप्रिय भाजपा नेता अमर अग्रवाल ने हज़रत ख़्वाजा मोइनुद्दीन चिस्ती रहमतुल्लाह अलेहै के 811 सालाना उर्स के मुबारक मौके पर अपनी जानिब से अक़ीदद के साथ चादर पेश की तथा बिलासपुर सहित पूरे प्रदेश में अमन चैन शांति और उन्नति के लिये दुवा माँगी।
विदित है की अजमेर शरीफ की दरगाह हिंदुस्तान की सब से बड़ी दरगाह है जहां सालाना उर्स के मुबारक मौके पर प्रधानमंत्री, मंत्री, मुख्यमंत्री सहित सभी प्रमुख व आम जनता अपनी ओर से अक़ीदत पेश कर दुवा माँगी जाती है॥
अमर अग्रवाल जी के द्वारा विगत कई सालो से अजमेर शरीफ चादर भेजी जाती रही है चादर ले कर बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के ज़िला अध्यक्ष सैयद मक़बूल अजमेर शरीफ रवाना हुये है॥
इस अवसर पर मोर्चा के प्रभारी यूसुफ़ रज़ा बरकाती साहब, महामंत्री नवीन मसीह, शानुल ख़ान, हाजी ज़ुबैर साहब, हफ़ीज़ ख़ान जी, मंत्री हनीफ़ मोहम्मद, सिकंदर ख़ान उपस्थित थे॥

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button