छत्तीसगढ़
सहकारी समिति की मतदाता सूची पर दावा आपत्ति 29 तक l

सहकारी समिति की मतदाता सूची पर दावा आपत्ति 29 तक l
बिलासपुर, 26 मार्च 2026/ एन.सी.एन. मछुवा सहकारी समिति मर्या. कुकदा के मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। सूची के संबंध में दावा आपत्ति 29 मार्च 2026 तक सोसाइटी कार्यालय में या कार्यालय उप पंजीयक बिलासपुर में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्वेता दुबे के समक्ष सप्रमाण लिखित में प्रस्तुत कर सकते है। प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निराकरण सोसाइटी कार्यालय में 30 मार्च को सवेरे 11 बजे किया जाएगा। सूची सोसाइटी कार्यालय के नोटिस बोर्ड, उप पंजीयक सहकारी संस्थायें बिलासपुर, विकासखण्ड बिल्हा के कार्यालय, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित शाखा बिल्हा के सूचना पटल पर चस्पा कर दिया गया है।


