छत्तीसगढ़

https://eklavya.cg.nic.in/PRSMS/Student-Admission-Detai प्रयास आवासीय विद्यालय में प्रवेश हेतु आवेदन 17 अप्रैल तक l

https://eklavya.cg.nic.in/PRSMS/Student-Admission-Detai प्रयास आवासीय विद्यालय में प्रवेश हेतु आवेदन 17 अप्रैल तक l

बिलासपुर, 26 मार्च 2026/ प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 17 अप्रैल 2026 रात्रि 12 बजे तक निर्धारित की गई है। इच्छुक विद्यार्थी निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर सुधार की सुविधा 18 अप्रैल से 21 अप्रैल 2026 तक उपलब्ध रहेगी। इसके बाद 22 अप्रैल से 28 अप्रैल तक प्रस्तुत दस्तावेजों की जांच की जाएगी। प्रवेश परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 1 मई से 9 मई 2026 के बीच डाउनलोड किए जा सकेंगे। प्राक्चयन परीक्षा 10 मई 2026 को आयोजित की जाएगी।
अधिक जानकारी एवं ऑनलाइन आवेदन के लिए विभागीय वेबसाइट https://eklavya.cg.nic.in/PRSMS/Student-Admission-Detai का अवलोकन किया जा सकता है, साथ ही जिले के सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय से भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button